1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. 'बेटे की हत्या में यदि बहू सोनम का हाथ नहीं, तो उसे बचाकर मैं लाऊंगा', राजा रघुवंशी के पिता का बड़ा बयान

'बेटे की हत्या में यदि बहू सोनम का हाथ नहीं, तो उसे बचाकर मैं लाऊंगा', राजा रघुवंशी के पिता का बड़ा बयान

 Reported By: Anurag Amitabh Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 10, 2025 01:16 pm IST,  Updated : Jun 10, 2025 01:30 pm IST

राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब मृतक के पिता का बयान सामने आया है। मृतक राजा के पिता ने सोनम के प्रति खासा सहानुभूति दिखाई है। उन्होंने उसे बचाने तक के लिए बात कह दी है।

राजा रघुवंशी के पिता- India TV Hindi
राजा रघुवंशी के पिता Image Source : INDIA TV

राजा रघुवंशी मर्डर केस में अब एक नया ट्विस्ट सामने आया है। मृतक राजा रघुवंशी के पिता ने बड़ा दिल दिखाया है। राजा के पिता ने इंडिया टीवी से खास बात करते हुए कहा कि अगर सोनम इस हत्याकांड में शामिल नहीं है तो उसे बचाकर मैं लाऊंगा। उसे हमने बहू नहीं, अपनी बेटी माना है।

पहले सोनम को बचाने के लिए किया था इनाम का ऐलान

राजा के पिता ने कहा कि सोनम को बचाने के लिए हमने पहले 5 लाख रुपये की घोषणा की थी। बाद में राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपए तक कर दिया था। तब कहा था कि जो भी सोनम को सही सलामत घर वापस लाएगा, उसे मैं 20 लाख रुपए दूंगा।

शिलांग सरकार से हाथ जोड़कर मांगी माफी

वहीं, अब इस पूरे मामले में शिलांग सरकार से राजा के पिता ने हाथ जोड़कर माफी मांगी है। हमारे कारण शिलांग बदनाम हुआ है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में मेघालय पुलिस बारीकी से जांच करें। अगर इसमें सोनम दोषी है, तो उसे भी फांसी की सजा हो।

सोनम को शादी से पहले बताना चाहिए था राजा नहीं पसंद

इसके साथ ही राजा के पिता ने कहा कि यदि उसे (सोनम) ऐसा ही करना था तो शादी से पहले बताना चाहिए था कि मुझे लड़का पसंद नहीं है। किसी दूसरे लड़के को चाहती हूं। जो लड़का इस हत्याकांड में शामिल रहा है, वो लड़का यहां भी आया हुआ था। सोनम के पिता जी के साथ वह लड़का आया हुआ था। यही लड़का उनके साथ मेघालय भी गया हुआ था।

शिलांग पुलिस करेगी सोनम से पूछताछ

बता दें कि सोनम की गिरफ्तारी के बाद अब शिलांग पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया है। उसे मेघालय ले जाया जा रहा है। जहां उससे राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।