A
Hindi News भारत राष्ट्रीय बेंगलुरु में भयानक एक्सीडेंट, हाईवे पर एक साथ टकराई कई गाड़ियां, 7 की मौके पर मौत

बेंगलुरु में भयानक एक्सीडेंट, हाईवे पर एक साथ टकराई कई गाड़ियां, 7 की मौके पर मौत

बेंगलुरु में आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक कार, एक बाइक और एक कैंटर वाहन की आपसी टक्कर ने कई परिवारों को सूना कर दिया। इस भयानक मल्टी-व्हीकल हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

bengaluru road accident- India TV Hindi Image Source : PTI बेंगलुरु के पास सड़क हादसा।

बेंगलुरु के पास होसकोटे के बाहरी इलाके में आज सुबह एक दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। एक कार, एक बाइक और एक कैंटर वाहन की आपसी टक्कर ने कई परिवारों को सूना कर दिया। हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम सत्यवारा गांव के पास हुई।

गाड़ियों की जबरदस्त भिड़ंत

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने एक बाइक पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, कार ड्राइवर ने शुरुआती टक्कर के बाद वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और कार एक कैंटर वाहन से टकरा गई। एक और कार भी इस हादसे की चपेट में आ गई जिसके परिणामस्वरूप भीषण दुर्घटना हो गई। कार में सवार 6 लोग और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। 

ओवरस्पीडिंग ने ली जान

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ है। हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग कोथनूर के निवासी थे, हालांकि उनकी पहचान की पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल ले जाया गया है और परिवारजनों को सूचित करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

कानपुर एक्सीडेंट का वीडियो, हादसे के बाद गाड़ी की नंबर प्लेट उखाड़ रहे थे बाउंसर

नोएडा सेक्टर 62 में डबल एक्सीडेंट, घायल ड्राइवर को बचाने आए लोगों को ट्रक ने रौंदा, कई फुट हवा में उछले

Latest India News