1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा सेक्टर 62 में डबल एक्सीडेंट, घायल ड्राइवर को बचाने आए लोगों को ट्रक ने रौंदा, कई फुट हवा में उछले

नोएडा सेक्टर 62 में डबल एक्सीडेंट, घायल ड्राइवर को बचाने आए लोगों को ट्रक ने रौंदा, कई फुट हवा में उछले

 Published : Feb 10, 2026 07:57 am IST,  Updated : Feb 10, 2026 07:57 am IST

नोएडा सेक्टर 62 में सोमवार रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराया। इसके बाद हादसे में घायल ड्राइवर को बचाने पहुंचे लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया।

noida accident- India TV Hindi
सब्जी से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को रौंदा। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। नोएडा के सेक्टर-62 में तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद घायल चालक को बचाने पहुंचे लोगों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, सोमवार रात एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिसमें टेंपो चालक बुरी तरह से घायल हो गया था। इसके बाद जब घायल टेंपो चालक को बचाने के लिए लोग पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे सब्जी से भरे हुए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि लोग कई फुट हवा में उछल गए।

3 की हालत बेहद नाजुक

मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमें 3 की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

रायबरेली: गंगा एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, भोज खाकर लौट रहे 9 लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, 4 की मौत

कानपुर लेम्बोर्गिनी एक्सीडेंट केस में नया मोड़! आरोपी का वकील बोला- शिवम मिश्रा नहीं उसका ड्राइवर चला रहा था गाड़ी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।