1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नहीं रही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चिन्नू पप्पू, किराए के घर में फंदे से लटका मिला शव

नहीं रही सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चिन्नू पप्पू, किराए के घर में फंदे से लटका मिला शव

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चिन्नू पप्पू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव एक किराए के मकान में लटका हुआ मिला। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चिन्नू पप्पू की मौत- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चिन्नू पप्पू की मौत

कासरगोड: सोशल मीडिया की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। केरल के कासरगोड जिले के अडूर की रहने वाली मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चिन्नू पप्पू मृत पाई गईं। उनके निधन की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।

किराए के मकान में मिला शव

जानकारी के अनुसार, चिन्नू पप्पू का शव उनके किराए के घर में फंदे से लटका हुआ मिला। जैसे ही परिजनों और स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई, उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Image Source : Reporter Inputचिन्नू पप्पू

इन्फ्लुएंसर के आरोप के बाद पुलिस कांस्टेबल निलंबित

एक अन्य खबर में, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। आरोपी कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह पूरा मामला तब सामने आया जब पीड़ित महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपना दर्द बयां किया। महिला, जो अपने डांस और म्यूजिक वीडियो के लिए जानी जाती है, ने आरोप लगाया कि फैज अंसारी नाम का एक युवक उसके वीडियो को आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर रहा था। इस मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर वह मदद के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थी। 

महिला का आरोप है कि थाने में तैनात कांस्टेबल कुलदीप राठी को जब उसने अपनी आपबीती सुनाई, तो समाधान करने के बजाय राठी ने खुद उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कांस्टेबल उसे इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। कांस्टेबल की हरकतों से महिला इस कदर टूट गई कि उसने आत्महत्या करने तक का विचार कर लिया था। महिला ने यह भी दावा किया कि राठी ने आरोपी फैज अंसारी के साथ मिलकर उसके परिवार वालों को पीड़ित के घर भेजा और उसे जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें-

ममता बनर्जी की कोशिश नाकाम, SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला; बंगाल में बढ़ी वोटर लिस्ट की डेडलाइन

VIDEO: खुदाई के दौरान फटी मुंबई की मुख्य वॉटर पाइपलाइन, कई फीट ऊपर उछले पानी से सड़कों पर आया सैलाब

Latest India News