1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'कुछ लोग नई पीढ़ी को कर रहे खराब...', गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने मैड संधू के हत्या की जिम्मेदारी लेने का किया दावा

'कुछ लोग नई पीढ़ी को कर रहे खराब...', गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने मैड संधू के हत्या की जिम्मेदारी लेने का किया दावा

गोल्डी ढिल्लों के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट पर स्कूलों में ऐसे लोगों को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाने वालों को भी आखिरी चेतावनी दी गई है। इसमें लिखा गया कि जिन लोगों ने पंजाब में गुंडागर्दी करनी है, वे पंजाब से बाहर चले जाएं।

मैड संधू की हत्या को लेकर धमकी भरा पोस्ट- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@ITS_MADSANDHUOFFICIAL AND REPORTER INPUT मैड संधू की हत्या को लेकर धमकी भरा पोस्ट

अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में हुए मैड संधू हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई है। ‘Goldy Dhillon’ नाम के अकाउंट से किए गए इस पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और जग्गा तरनतारन के नाम से लेने का दावा किया गया है। हालांकि, पोस्ट की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाने वालों को भी आखिरी चेतावनी

सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग नई पीढ़ी को खराब कर रहे हैं और टिकटॉक के जरिए ऐसे लोगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पोस्ट में ऐसे लोगों को चेतावनी देने के साथ-साथ स्कूलों में उन्हें चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाने वालों को भी ‘आखिरी चेतावनी’ देने की बात कही गई है।

गुंडागर्दी करने वालों को पंजाब छोड़ने की धमकी

पोस्ट में पंजाब में गुंडागर्दी करने वालों को पंजाब छोड़ने की धमकी भी दी गई है। इसमें लिखा गया है कि पंजाब ‘योद्धाओं की धरती’ है और यहां सिर्फ योद्धे रहेंगे। इसके अलावा पोस्ट में लोगों को धमकी देते हुए कहा गया है कि जिन लोगों के फोन की घंटी अभी नहीं बज रही है, वे सुरक्षा लेकर तैयार रहें। इसके साथ ही ‘Wait and Watch’ लिखा गया है।

इन हैशटैग को किया गया इस्तेमाल

पोस्ट के अंत में #RanaDhillon, #RockyPortugal, #SukhaSandhu और #Hood420Canada जैसे हैशटैग भी लगाए गए हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां इस सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता और इसे पोस्ट करने वाले अकाउंट की वास्तविकता की जांच कर सकती हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पोस्ट वास्तव में गोल्डी ढिल्लों या उसके किसी सहयोगी की ओर से की गई है।

दो बाईक सवार ने की हत्या

बता दें कि पंजाबी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू की शनिवार को अमृतसर में बाईक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार शाम करीब 6 बजे लोहड़का रोड पर ये हत्या हुई। 

संधू का असली नाम था मधुसूदन 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) सिरीवेन्नेला ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने मैड संधू पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। संधू का असली नाम मधुसूदन था। पुलिस ने बताया कि संधू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: 

अब मुख्यमंत्री से किसानों के लिए दुल्हन तलाशने की योजना की मांग, अविवाहित किसान पुरुष निराशा में कर रहे आत्महत्या

Latest India News