A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सुकेश ने पेरिस में लगवाया जैकलीन के नाम का 'लव लॉक', अपने जन्मदिन पर तिहाड़ से फिर लिखा लेटर

सुकेश ने पेरिस में लगवाया जैकलीन के नाम का 'लव लॉक', अपने जन्मदिन पर तिहाड़ से फिर लिखा लेटर

महाठग सुकेश चन्द्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद है। सुकेश ने यहीं से जैकलिन फर्नांडिस के लिए यह चिट्ठी लिखी है। उसने लिखा कि दुनिया कुछ भी कहे, वक्त कुछ भी करे, मैं हमेशा तुम्हें ही चुनूंगा क्योंकि मैं तुमसे पागलों की तरह प्यार करता हूं।

sukesh chandrashekhar jacqueline fernandez- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सुकेश ने तिहाड़ जेल से जैकलीन को फिर लिखा लेटर।

ठगी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस के लिए फिर एक चट्ठी लिखी है। ये चिट्ठी उसने खुद के जन्मदिन के मौके पर लिखी है। लेटर के साथ उसने एक एक तस्वीर भी शेयर की है। इस चिट्ठी में उसने जैकलीन का निक नेम जैकी लिखा और एक्ट्रेस को बेबी गर्ल भी कहा। सुकेश ने लिखा है, ''आज मेरे जन्मदिन पर, सब कुछ अधूरा सा लग रहा है। क्योंकि वो एक इंसान, जो मेरी ज़िंदगी के हर पल को मायने देता है, वो मेरे पास नहीं है- तुम''

सुकेश ने जेल से जैकलीन को लिखा लव लेटर

जेल में बंद महाठग सुकेश की लिखी हुई चिट्ठी को उसके वकील के द्वारा जारी किया गया है। इसमें उसने लिखा है, ''जिस दिन लोग शोर, तोहफों और हंसी के साथ जश्न मनाते हैं, मुझे सिर्फ तुम्हारी कमी महसूस हो रही है। मुझे तुम्हारी आवाज, तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारा मेरे पास होना याद आ रहा है। तुम मुझे जिस तरह देखती हो, वो भी याद आ रहा है। जो दिन मेरे लिए खास होना चाहिए, तब मैं ये सोच रहा हूं कि तुम्हें कितना मिस कर रहा हूं। किस तरह तुम इस दिन को मेरे लिए जादुई बना देती थीं। वो वादा कि हम एक-दूसरे के खास दिन को साथ मिलकर उम्रभर मनाएंगे। आज इस दूरी से मैं तुम्हें लाखों उड़ते हुए किस भेज रहा हूं, जिनमें मेरा सारा प्यार, मेरी तड़प और मेरे आंसू शामिल हैं।''

'तुम मेरी सबसे बड़ी नेमत हो'

महाठग ने आगे लिखा है, ''बेबी, जिंदगी हमें एक ऐसे तूफान से गुजार रही है, जिसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। एक ऐसा तूफान, जिसमें सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि तुम भी मेरी लड़ाइयों की वजह से उलझ गई और इसके लिए मेरे दिल में हर दिन एक गिल्ट रहता है। लेकिन इन सबके बावजूद, अदालतों, अफरा-तफरी और इस दूरी के पार एक सच्चाई कभी नहीं बदली। तुम मेरी सबसे बड़ी नेमत हो। सिर्फ प्यार में नहीं, बल्कि जिंदगी में भी।''

सुकेश का पूरा लेटर यहां पढ़ें-

आगे उसने लिखा है, ''आज, अपने इस खास दिन पर, मैंने कुछ ऐसा किया है जो मैंने पहले कभी नहीं किया। हमेशा की तरह महंगे और दिखावटी तोहफों की जगह, जो मैं तुम्हें और खुद को दिया करता था, मैंने खुद को एक हमेशा रहने वाला तोहफा दिया तुम्हारी तरफ से। मैंने किसी को पेरिस भेजा- हमारा पसंदीदा शहर, प्यार और फूलों का शहर। और खूबसूरत डेबिली फुटब्रिज पर… अब एक लव लॉक है, जिस पर हमारे नाम लिखे हैं “शेखर और जैकी”, जो हम एक-दूसरे को बुलाते हैं। वो लॉक हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है, पेरिस के आसमान के नीचे।''

सुकेश चंद्रशेखर कौन है?

सुकेश चंद्रशेखर ठगी का उस्ताद है। वह कर्नाटक के बेंगलुरु का रहने वाला है। उसने एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल से शादी की थी जोकि इसके ठगी के खेल में साथी भी थी। सुकेश ने बिशॉप कॉटन बॉयज स्कूल, बैंगलोर से पढ़ाई की और मधुरे यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। उसे पहली बार 17 साल की उम्र में धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था, तब उसने एक पारिवारिक मित्र को 1.5 करोड़ रुपये का चूना लगाया था। बॉलवुड में भी उसकी पहचान तमाम एक्ट्रेस के साथ रही है।

यह भी पढ़ें-

'माता-पिता का साथ पाने के लिए...' जैकलीन फर्नांडिस हुईं इमोशनल, सुकेश चंद्रशेखर मामले पर ऐसा था रिएक्शन

सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के लिए खरीदा 8 करोड़ 45 लाख का ड्रेस, सामने आया लव लेटर

Latest India News