बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए अटैक के कुछ देर बाद ही इस हमले की ज़िम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एसोसिएट अनिल पंडित ने ली और एक वॉइस ऑडियो भी जारी किया। ऐसे में ये सवाल उठना लाज़िम है कि जब इस गैंग का डॉन लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल की हाई-रिस्क सिक्योरिटी वार्ड में बंद है तो फिर इस नेटवर्क को आखिर कौन चला रहा है? ये सवाल इसलिए भी क्योंकि लॉरेंस बिश्नोई के बाद गैंग चलाने वाले उसके भाई अनमोल बिश्नोई को भी इसी साल कैलिफ़ोर्निया से गिरफ्तार कर देश की सेंट्रल एजेंसी एक बड़े ऑपरेशन के तहत उसे भारत ला चुकी है। टॉप सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक लॉरेंस गैंग के खास एसोसिएट एक सीक्रेट कैबिनेट है जो विदेशों में सेफ लोकेशन से ऑपरेशन को ऑपरेट करती है।
लॉरेंस गैंग की सीक्रेट कैबिनेट में कौन कौन है
- रणदीप मलिक
- टाइसन बिश्नोई
- अनिल पंडित
- हैरी बॉक्सर
- हरमन संधू
- गोल्डी ढिल्लों
- आरज़ू बिश्नोई
- शुभम लोंकर
- हिमांशु सोनीपत
सीक्रेट कैबिनेट का क्या है काम?
- इस पूरी सीक्रेट कैबिनेट का काम गैंग को लॉजिस्टिक्स सपोर्ट करना, गैंग में नए लड़के शामिल करना है। ये सभी आपस में स्क्रीनशॉट भी शेयर करते हैं। आरजू बिश्नोई, शुभम लोनकर और रणदीप मलिक का एक अलग गैंग है जो स्ट्रेटेजी बनाने, फंडिंग जुटाने और टारगेट सेलेक्ट करने का काम संभालते है। अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत का रहने वाला यह गैंगस्टर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक साल बाद कनाडा के रास्ते अमेरिका फरार हो गया था।
- विदेशों में अपनी ग्लोबलाइज मजबूती और क्राइम सिंडिकेट का नेटवर्क कमजोर न हो इसके लिए अनमोल बिश्नोई के गिरफ्तार होने के बाद लॉरेंस गैंग की कमान भारत से लेकर विदेश तक रणदीप मालिक, हैरी बॉक्सर, आरज़ू बिश्नोई, अनिल पंडित, हरमन संधू और शुभम लोंकर ऑपरेट करने लगा।
- साल 2025 के नवंबर से लॉरेंस गैंग का बेहद करीबी गैंगस्टर रणदीप मलिक का दबदबा बनता चला गया। एजेंसी सूत्रों की माने तो विदेश में छुपा बैठा हरियाणा का गैंगस्टर अनिल पंडित का साल नवंबर 2025 हर एक ज़िमेदारी में उसका नाम आने लगा।
- साल 2026 जनवरी से ही अनिल पंडित ने रणदीप मलिक के साथ मिलकर ट्रेनिंग ली। लारेंस गैंग का सिंडिकेट भारत से लेकर विदेशों तक फैला हुआ है। लॉरेंस गैंग पिछले कई सालों से भारत के बाहर ग्लोबलाइज तरीके से अपने सिंडिकेट को USA, कैलिफ़ोर्निया, पुर्तगाल, यूरोप, यूके, अज़रबैजान, कनाडा , भारत में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान तक फैल गया। गैंग को अनिल पंडित, रणदीप मलिक के साथ ऑपरेट करने लगा।
- रणदीप मलिक के साथ मिलकर अनिल पण्डित ने क्राइम सिंडिकेट को आगे बढ़ाया। बताते हैं कि अनिल पंडित को भारत से विदेश फरार होने में लॉरेंस गैंग के एसोसिएट रणदीप मलिक ने ही मदद की थी। दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में मर्डर से लेकर ग्रेनेड अटैक (क्लब) में करवाने में रणदीप मलिक का हाथ रहा है।
ये भी पढ़ें:
Tiger Shroff attack मामले में बड़ा खुलासा, तीनों शूटरों को कैसे होती थी फंडिंग? कैसे मिले हथियार
Latest India News