LIVE: 'कोई भेदभाव नहीं होगा' UGC के नए नियमों पर धर्मेंद्र प्रधान का बयान
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने हाल ही में यूजीसी एक्ट 2026 इक्विटी रेगुलेशन को लागू किया है, जिसे सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में तत्काल लागू करने के आदेश दिए गए हैं।

देश के कई प्रमुख शहरों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लागू 'इक्विटी रेगुलेशन 2026' के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसका मुख्य कारण सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में SC, ST और OBC के लिए 'समान अवसर प्रकोष्ठ' का गठन अनिवार्य करना है। नए नियमों के तहत पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को भी जातिगत भेदभाव से संरक्षण प्राप्त समूहों की सूची में शामिल किया गया है, जिस पर जनरल कैटेगरी के छात्रों ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि OBC को पहले से ही आरक्षण जैसी सुविधाएं मिल रही हैं, ऐसे में उन्हें भी इस श्रेणी में क्यों रखा गया है।
इससे जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें-
Live updates : UGC Live updates
-
January 27, 2026 4:22 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
जबलपुर में भी यूजीसी के नए नियमों से भड़का गुस्सा
जबलपुर में भी यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। यूजीसी के नए बिल के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। मध्य प्रदेश प्रगतिशील ब्राह्मण महिला संगठन ने यूजीसी के आदेश की प्रतियां जला दी है। इन लोगों ने यूजीसी एक्ट 2026 के नए गाइडलाइन को सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए घातक बताया है। यूजीसी के नए गाइडलाइन को महिला संगठन ने सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए असमानता पैदा करने वाला करार दिया और नए एक्ट के गजट नोटिफिकेशन को महिला संगठन आग के हवाले कर दिया। यूजीसी एक्ट को काला कानून बताते हुए प्रदर्शनकारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
-
January 27, 2026 3:40 PM (IST) Posted by Niraj Kumar
कोई भेदभाव नहीं होगा, कोई कानून का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा-धर्मेंद्र प्रधान
यूजीसी के नए नियमों का जहां एक तरफ पुरजोर विरोध शुरू हो गया है वहीं अब इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- "मैं सभी को भरोसा दिलाता हूं कि कोई भेदभाव नहीं होगा और कोई भी कानून का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।"
-
January 27, 2026 2:19 PM (IST) Posted by Malaika Imam
चंद्रशेखर आज़ाद बोले- 90% ने तो इन्हें पढ़ा तक नहीं है
आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा, "SC/ST/OBC के लोगों का दर्द केवल वही समझ सकते हैं। ये दिशानिर्देश SC/ST/OBC वर्ग के सदस्यों द्वारा नहीं बल्कि उच्च शिक्षा संस्थानों में ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या के आधार पर गठित समिति द्वारा बनाए गए हैं... जो लोग नए दिशानिर्देशों का विरोध कर रहे हैं, उनमें से 90% ने तो इन्हें पढ़ा तक नहीं है... यह एक जाल है..."
-
January 27, 2026 12:30 PM (IST) Posted by Malaika Imam
अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल से केंद्र सरकार ने लिया परामर्श
केंद्र सरकार ने नए यूजीसी नियमों पर अटॉर्नी जनरल आर. वेकंटरमणी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से परामर्श किया। नए नियमों के विभिन्न पहलुओं पर सरकार ने दोनों कानूनविदों से अहम सलाह लिए। सुप्रीम कोर्ट के जातिगत भेदभाव संबंधी पूर्व के फैसले पर भी चर्चा की गई है। सुप्रीम कोर्ट में यूजीसी के नए नियमों पर एक दर्जन से ज्यादा आवेदन और याचिकाएं दायर हो चुकी हैं। नए नियमों का लगातार विरोध हो रहा है। इसके मद्देनजर नए नियमों के हरेक पहलू पर सरकार गौर कर रही है।
-
January 27, 2026 11:58 AM (IST) Posted by Malaika Imam
लेफ्ट संगठन की ओर से यूजीसी का स्वागत
यूजीसी की गाइडलाइन पर लेफ्ट विंग छात्र संगठन अईसा का बयान आया है। लेफ्ट संगठन यूजीसी का स्वागत कर रहे हैं और इसे अपनी एक बड़ी जीत भी बता रहे हैं।
-
January 27, 2026 11:56 AM (IST) Posted by Malaika Imam
UGC की तरफ से जारी किया जाएगा स्पष्टीकरण
जानकारी सामने आई है कि इस पूरे मामले पर UGC की तरफ से स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा। -
January 27, 2026 11:40 AM (IST) Posted by Malaika Imam
UGC के सवाल पर मंत्री का जवाब
UGC के नए नियमों को लेकर बवाल मचा है। इस बीच, जब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से इस आक्रोश को लेकर सवाल किया गया, तो वे सीधे तौर पर जवाब देने से बचते नजर आए और 'हर-हर महादेव , भारत माता की जय, भगवान विष्णु की जय और हरिहरनाथ की जय' के नारे लगाने लगे।
-
January 27, 2026 11:30 AM (IST) Posted by Malaika Imam
सनातन धर्म पर हमला है यूसीसी: हरीश रावत
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "यूसीसी सनातन धर्म पर हमला है। भाजपा चाहे इसकी कितनी भी तारीफ करे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। यह सनातन धर्म के खिलाफ उठाया गया कदम है। भाजपा के पास बात करने के लिए कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है और उत्तराखंड से बढ़ते पलायन, बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसी समस्याओं का उसके पास कोई जवाब नहीं है।"
-
January 27, 2026 11:28 AM (IST) Posted by Malaika Imam
अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा
बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सरकारी नीतियों विशेषकर यूजीसी के नए नियमों के मामले पर नाराजगी जताते हुए सेवा से इस्तीफा दे दिया।
-
January 27, 2026 11:27 AM (IST) Posted by Malaika Imam
चुप्पी साधे नेताओं को चूड़ियां भेजने का अभियान
यूजीसी एक्ट 2026 के खिलाफ बढ़ते देशव्यापी आक्रोश के बीच उत्तर प्रदेश के रायबरेली में विरोध का एक अनोखा और तीखा स्वरूप देखने को मिला है, जहां भाजपा किसान नेता रमेश सिंह, गौ रक्षा दल के अध्यक्ष महेंद्र पांडे और सामाजिक कार्यकर्ता राहुल मिश्रा के नेतृत्व में उन नेताओं को चूड़ियां भेजने का अभियान शुरू किया गया है, जो इस एक्ट पर चुप्पी साधे हुए हैं। महेंद्र पांडे का स्पष्ट कहना है कि जनता ने जिन्हें विधायक और मंत्री बनाया, वे आज छात्र हितों और यूजीसी एक्ट के विरोध पर मौन हैं; ऐसे नेताओं को राजनीति छोड़कर घर में गृहणी का काम करना चाहिए और पद उन महिलाओं को सौंप देना चाहिए, जो निडर होकर राजनीति कर सकें।
-
January 27, 2026 11:25 AM (IST) Posted by Malaika Imam
CJI की बेंच के सामने जल्द सुनवाई की होगी मांग
यूजीसी के नए जातिगत भेदभाव के खिलाफ बने नियमों के खिलाफ याचिका पर चीफ जस्टिस की बेंच के सामने जल्द सुनवाई की मांग होगी। याचिकाकर्ता के वकील मुख्य न्यायाधीश के सामने इस याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग करेंगे।
-
January 27, 2026 11:17 AM (IST) Posted by Malaika Imam
यूपी में कई जगहों पर प्रोटेस्ट
उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर सोमवार को विरोध प्रदर्शन देखे गए और आज भी प्रोटेस्ट बुलाए गए हैं।
ये भी पढ़ें-
UGC एक्ट के विरोध में उतरे कवि कुमार विश्वास, लिखा- 'मैं अभागा सवर्ण हूं मेरा, रौंया-रौंया...'
-
January 27, 2026 11:16 AM (IST) Posted by Malaika Imam
नए नियमों के खिलाफ दिल्ली में विरोध प्रदर्शन
देश की राजधानी दिल्ली में नए नियमों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। सवर्ण समुदायों के छात्रों ने आज आज UGC के हेडक्वार्टर के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया था।
ये भी पढ़ें-
UGC के नए नियम पर बवाल, जानिए क्या है 'इक्विटी कमेटी' और बदलाव की जरूरत क्यों पड़ी?