A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाइटेक हुआ उत्तराखंड परिवहन, GPS और CCTV से लैस 100 नई बसें सड़कों पर उतरीं

हाइटेक हुआ उत्तराखंड परिवहन, GPS और CCTV से लैस 100 नई बसें सड़कों पर उतरीं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकार परिवहन निगम को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी- India TV Hindi
Image Source : PTI उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को 100 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर अपने कैंप कार्यालय से रवाना किया। इन बसों के बेड़े में शामिल होने से विशेष रूप से पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

"सुदृढ़ परिवहन तंत्र आर्थिक विकास की रीढ़"

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसी कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य के लिए एक सुदृढ़ परिवहन तंत्र केवल सुविधा नहीं, बल्कि आर्थिक विकास की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि इन नई बसों से न केवल यात्रियों को सुरक्षित और किफायती यात्रा मिलेगी, बल्कि राज्य में पर्यटन, सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार परिवहन निगम को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और अब तक 13 से अधिक नए बस अड्डों व कार्यशालाओं का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है, जबकि 14 अन्य स्थानों पर चार आईएसबीटी सहित बस अड्डे बनाने का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों को भी शामिल किया जाएगा।

हाईटेक सुविधाओं से लैस बसें 

उन्होंने कहा कि निगम की बसों में जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, ई-टिकटिंग, फ्लीट मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध रख रखाव जैसी आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे यात्रियों के साथ-साथ कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुदृढ़ होगी। धामी ने कहा कि सरकार ने निगमकर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंहगाई भत्ते में वृद्धि, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का क्रियान्वयन एवं नई भर्तियों के माध्यम से कर्मचारियों की कमी को दूर करने का कार्य किया है।

ये भी पढ़ें-

पति ने की बीजेपी से बगावत, तो घर छोड़ मायके चली गईं पूर्व मेयर; वहीं से करेंगी चुनाव प्रचार

"ये पैसे भाभी को दे देना...", कहकर घर से निकला, कुछ घंटों बाद पटरी पर मिला नवविवाहित का शव

Latest India News