A
Hindi News भारत राष्ट्रीय सुनसान गली में अकेले जा रही लड़की पर आवारा कुत्तों ने बोला धावा, CCTV में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

सुनसान गली में अकेले जा रही लड़की पर आवारा कुत्तों ने बोला धावा, CCTV में रिकॉर्ड हुआ खौफनाक मंजर

विजयपुरा के लोग आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। यहां कुत्तों के हमले का नया मामला आया है। आवारा कुत्तों ने अकेले जा रही लड़की पर अटैक कर दिया। ये घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।

vijaypura dog attack- India TV Hindi Image Source : REPORTER'S INPUT विजयपुरा में आवारा कुत्ते ने युवती पर हमला किया।

विजयपुरा: आवारा कुत्तों का आंतक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कर्नाटक के विजयपुरा में अकेले जा रही लड़की पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। आवारा कुत्तों ने लड़की को घेरकर उस पर हमला किया। ये घटना वहां पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें आवारा कुत्तों के हमले का खौफनाक मंजर दिख रहा है। आवारा कुत्तों ने लड़की पर जब हमला किया तो वह चिल्लाने लगी। मदद की गुहार लगाने लगी। वह भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश करती दिखी। इस खबर में पढ़िए ये पूरा मामला क्या है।

आवारा कुत्तों ने लड़की को काटा

बता दें कि ये घटना विजयपुरा शहर के रहीमा नगर में हुई। सीसीटीवी में कैद भयावह फुटेज में दिख रहा है कि आवारा कुत्तों ने लड़की का पीछा किया और उस पर हमला किया। अटैक से डरकर लड़की चीखी लेकिन आवारा कुत्तों ने उसे जाने नहीं दिया। आवारा कुत्तों ने लड़की के हाथ और पैरों में काट लिया।

आवारा कुत्तों से परेशान लोगों ने लगाई ये गुहार

गनीमत रही कि आवारा कुत्तों के हमले के कुछ देर बाद वहां कुछ स्थानीय लोग आ गए और उन्होंने कुत्तों को पत्थर मारकर भगा दिया। यहां आवारा कुत्तों के आतंक पर अंकुश ना लगाने के लिए निगम के खिलाफ जनता आक्रोशित है। लोग नगर निगम से लगातार मांग कर रह हैं कि आवारा कुत्तों से उनकी जान बचाई जाए। ऐसे स्थिति घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कोई भी अकेले घर से नहीं निकल पा रहा है। उन्हें आवारा कुत्तों का डर लगा रहता है।

(इनपुट- राघवन)

ये भी पढ़ें- तीन बच्चों की मां का पड़ोसी पर आया दिल, साजिश रच पति की कराई हत्या; पुलिस ने किया खुलासा

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की करतूत देख लीजिए, पहले की 'नापाक' हरकत अब दे रहा है सफाई; जानें पूरा मामला

Latest India News