A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. डीके शिवकुमार कैबिनेट का पहला खाका तैयार, कल CM के साथ ये 10 नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

डीके शिवकुमार कैबिनेट का पहला खाका तैयार, कल CM के साथ ये 10 नेता ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

डीके शिवकुमार कल कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा 10 मंत्री भी पद की शपथ ले सकते हैं।

कल डीके शिवकुमार लेंगे सीएम पद की शपथ।- India TV Hindi
Image Source : PTI कल डीके शिवकुमार लेंगे सीएम पद की शपथ।

कर्नाटक: सिद्दारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार बुधवार को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ लेंगे। कल शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ 10 अन्य वरिष्ठ नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बाकी मंत्रिमंडल विस्तार बाद में होगा।

संभावित मंत्रियों की लिस्ट-

  1. केजे जॉर्ज
  2. जी परमेश्वर
  3. रामलिंगा रेड्डी
  4. केबी गौड़ा
  5. यूटी खादर
  6. एमबी पाटिल
  7. सतीश जारकीहोली
  8. प्रियंक खरगे
  9. डॉ. यतींद्र (पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के बेटे)
  10. लक्ष्मी हेब्बालकर

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

डीके शिवकुमार राज्य के 25वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं, बाकी कैबिनेट का विस्तार 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के बाद किया जा सकता है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बेंगलुरु में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बुधवार दोपहर 4:05 बजे लोक भवन में होने वाले इस समारोह के लिए शहर की पुलिस ने शीर्ष राजनीतिक नेताओं, वीआईपी और हजारों समर्थकों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा का चक्रव्यूह तैयार किया है।

लोक भवन के मुख्य प्रवेश द्वार को हाई-सिक्योरिटी पॉइंट बनाया गया है, जहां से केवल वीवीआईपी, वीआईपी और आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश मिलेगा। मुख्य मंच पर केवल मुख्यमंत्री, नए मंत्रियों, राज्यपाल और चुनिंदा गणमान्य व्यक्तियों की ही मौजूदगी रहेगी। इसके अलावा, आम जनता के लिए लॉन-बी में बैठने की व्यवस्था की गई है, जहां करीब 1,000 लोग बड़ी एलईडी स्क्रीन्स पर सीधा प्रसारण देख सकेंगे।

शपथ ग्रहण के बाद डीके शिवकुमार लोक भवन से विधान सौध तक एक ओपन-जीप में रोडशो निकालेंगे। इस पूरे रास्ते को विशेष सुरक्षा कवच में रखा गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि रोडशो के दौरान इस रूट पर जीरो ट्रैफिक सुनिश्चित किया जाए, ताकि मुख्यमंत्री के काफिले की तरफ कोई भी अनधिकृत व्यक्ति न जा सके। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एंटी-प्रोटेस्ट यूनिट, भगदड़ रोकने वाली टीमें और रिजर्व फोर्स तैनात की गई हैं।

ये भी पढ़ें-

सिक्योरिटी टाइट, ट्रैफिक कॉरिडोर... डीके शिवकुमार की ताजपोशी के लिए बेंगलुरु तैयार, 2 जोन में बंटी सुरक्षा व्यवस्था

पंजाब आए ऑस्ट्रेलिया के रिटायर्ड टीचर गायब, 22 मई से फोन बंद; बेटी ने CM मान से लगाई मदद की गुहार

Latest India News