A
Hindi News भारत राजनीति कुल्लू में आंखों के सामने राख हो गया आधा गांव, गोशालाएं भी जलीं; VIDEO देखकर हिल जाएंगे

कुल्लू में आंखों के सामने राख हो गया आधा गांव, गोशालाएं भी जलीं; VIDEO देखकर हिल जाएंगे

तीर्थन घाटी का पूरा गांव आग की चपेट में आ गया। सड़क से कई किमी दूर इस गांव तक अग्निशमन विभाग भी नहीं पहुंच पाया। आग से अफरा तफरी और चीख पुकार मची रही।

kullu fire- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT कुल्लू के तीर्थन घाटी के झनियार गांव में भीषण अग्निकांड।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के बंजार उपमंडल में भीषण अग्निकांड हुआ है। दोपहर बाद लगी आग से तीर्थन घाटी का पूरा झनियार गांव इसकी चपेट में आ गया। इसमें करीब 10 से 12 घर, दो मंदिर, 6 गोशालाएं और घास रखने की खलियां जलकर राख हो गई। ग्रामीणों और आसपास गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने में अपने स्तर पर ही कोशिश की। सड़क से कई किमी दूर इस गांव तक अग्निशमन विभाग भी नहीं पहुंच पाया। 

सर्दियों में क्यों भड़कती है आग?

आग से पूरे गांव में अफरा तफरी और चीख पुकार मची रही। पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दी के मौसम में आग लगने के ज्यादा मामले सामने आते हैं। कई बार ऐसा होता है कि सारे का सारा गांव ही राख हो जाता है। ठंड आते ही अक्सर पहाड़ों पर आगजनी बढ़ जाती है क्योंकि सेंकने के लिए रखी आग से आशियाने राख हो जाते हैं। 

भीषण अग्निकांड का वीडियो आया सामने-

बेघर हुए ग्रामीण, अस्थायी टेंट में रहने को मजबूर

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इलाके में शीत ऋतु की शुरुआत हो रही है, जिससे नुकसान और राहत कार्य दोनों ही चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे एकजुट होकर इस आपदा का सामना करें और राहत कार्यों में सहयोग करें। इस हादसे में बेघर हुए ग्रामीण अब अस्थायी टेंट में रहकर अपनी जिंदगी की मुश्किलें झेल रहे हैं। प्रशासन ने प्रभावितों के लिए तात्कालिक राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

(रिपोर्ट- जितेन ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: घर में आग लगने से 3 साल की मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, जानिए कैसे हुआ ये हादसा

VIDEO: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार कार बनी आग का गोला, यात्रियों ने इस तरह बचाई जान

Latest India News