1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: घर में आग लगने से 3 साल की मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, जानिए कैसे हुआ ये हादसा

महाराष्ट्र: घर में आग लगने से 3 साल की मासूम समेत एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जले, जानिए कैसे हुआ ये हादसा

 Published : Nov 10, 2025 03:57 pm IST,  Updated : Nov 10, 2025 04:01 pm IST

आग लगने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। घर से बाहर निकलने का रास्ता काफी संकरा था। समय रहते परिवार के लोग भाग नहीं सके। मासूम बच्ची समेत 4 लोगों की जान चली गई।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

महाराष्ट्र के सांगली जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सोमवार को दो मंजिला घर में आग लगने से एक दंपति, उनकी बेटी और 3 साल की पोती की जलकर मौत हो गई। सोमवार को ये जानकारी पुलिस की टीम ने दी है।

मकान के बेसमेंट में लगी थी आग

मामले की अधिक जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आग सोमवार सुबह करीब 9 बजे वीटा शहर के सावरकर नगर में घर के बेसमेंट पर स्थित बर्तन और बिजली के सामान की एक दुकान में लगी थी। शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी थी। धीरे-धीरे ये पहली और दूसरी मंजिल तक फैल गई, जहां परिवार रह रहा था।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने कहा कि घर से बाहर निकलने का रास्ता संकरा था और पीड़ित वहां से भागने में असमर्थ थे। परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान विष्णु जोशी (50), उनकी पत्नी सुनंदा जोशी (46), बेटी प्रियंका योगेश इंगले (30) और एक पोती सृष्टि (3) के रूप में हुई है।

परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से झुलसा

इस आग की घटना में परिवार के एक अन्य सदस्य सुरेश जोशी (20) गंभीर रुप से झुलस गए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सुरेश जोशी का इलाज हो रहा है। (इनपुट-पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।