1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार कार बनी आग का गोला, यात्रियों ने इस तरह बचाई जान

VIDEO: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार कार बनी आग का गोला, यात्रियों ने इस तरह बचाई जान

 Reported By: Sachin Chaudhary Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Nov 10, 2025 08:33 am IST,  Updated : Nov 10, 2025 08:33 am IST

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर एक कार में चलते ही चलते भीषण आग लग गई और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसमें सवार चार यात्रियों की जान ड्राइवर ने बचाई और फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।

car fire- India TV Hindi
पूरी तरह जलकर खाक हुई कार Image Source : REPORTER INPUT

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर से एक बड़ी खबर सामने आई। मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर दौड़ती एक कार में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि ड्राइवर की सूझ-बूझ से कार सवार 4 लोगों की जान बच गई। कार के जलने का वीडियो भी सामने आया है।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई-अहमदाबादद राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालघर के दापचरी सीमा शुल्क चेकपोस्ट के पास रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते-देखते कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। लेकिन चालक की सूझबूझ और सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया। 

ड्राइवर ने समय रहते कार रोकी और कार में सवार सभी चार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

कार में चलते-चलते कैसे लग जाती है आग?

कार में चलते-चलते आग लगने का कोई एक कारण नहीं है। इसके पीछे तमाम कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में कार में आग इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, ईंधन लीक, ओवरहीटिंग या मैकेनिकल फेलियर की वजह से लगती है। 

कई बार ऐसा होता है कि कार की वायरिंग पुरानी हो जाती है या फिर उन्हें चूहे काट देते हैं, या फिर नमी से वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होता है और स्पार्क निकलता है। इस वजह से डैशबोर्ड, बैटरी के पास, या इंजन बे में आग लग जाती है। 

जैसे वायरिंग ढीली होकर गर्म हो जाए, तो प्लास्टिक इंसुलेशन पिघलकर आग पकड़ लेती है।

इसके अलावा फ्यूल लाइन में क्रैक, लूज कनेक्शन, या फ्यूल पंप खराब होने से पेट्रोल/डीजल लीक होता है। ये भी आग लगने का एक अहम कारण है। लीक हुआ ईंधन गर्म इंजन, एग्जॉस्ट या स्पार्क से संपर्क में आता है, जिससे विस्फोट जैसी आग लग जाती है। 

कूलेंट लीक, रेडिएटर ब्लॉक, थर्मोस्टेट फेल, या पानी की कमी भी आग लगने का कारण बन सकती है। जब इंजन बहुत गर्म होकर तेल/ईंधन को इग्नाइट कर देता है तो  एग्जॉस्ट मैनिफोल्ड इतना गर्म होता है कि उसके पास का तेल जलने लगता है और आग लग जाती है।

कई मामलों में कार के हादसे का शिकार होने के बाद उसमें आग लगती है। ऐसा टक्कर से फ्यूल टैंक फटने या बैटरी शॉर्ट होने की वजह से होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।