A
Hindi News झारखण्ड धनबाद की 'बुआ' का गेम ओवर, हर रोज ट्रेन से बिहार तस्कर तक पंहुचाती थी शराब की बड़ी खेप

धनबाद की 'बुआ' का गेम ओवर, हर रोज ट्रेन से बिहार तस्कर तक पंहुचाती थी शराब की बड़ी खेप

झारखंड के धनबाद से चलने वाली धनबाद-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए पिछले एक साल से शराब की सप्लाई कर रहे हाईटेक गिरोह की एक सदस्य को जीआरपी ने धर दबोचा।

शराब तस्कर गिरोह की...- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT शराब तस्कर गिरोह की सदस्य गिरफ्तार।

बिहार के जमुई जिले में शराब तस्करी के एक संगठित महिला गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। झारखंड के धनबाद से चलने वाली धनबाद-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए पिछले एक साल से शराब की सप्लाई कर रहे इस हाईटेक गिरोह की एक सदस्य को जीआरपी ने धर दबोचा। यह कार्रवाई पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के जमुई स्टेशन पहुंचते ही हुई।

गुप्त सूचना पर सादे लिबास में विशेष ऑपरेशन

GRP थाना प्रभारी मनोज देव के नेतृत्व में महिला और पुरुष जवानों की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 के प्रवेश निकास पर सिविल ड्रेस में तैनाती की। ट्रेन रुकते ही शराब से भरा बैग लिए उतर रही महिला को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उसकी साथी मौके से फरार हो गईं। गिरफ्तार आरोपी रूपा कुमारी (पति: ओमप्रकाश कुमार, निवासी: धनबाद, झारखंड) ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

Image Source : reporter inputGRP ने रूपा को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

बुआ के नेतृत्व में 6+ महिलाओं का नेटवर्क

रूपा ने बताया कि गिरोह में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं-युवतियां सक्रिय हैं। कमान संभाल रही धनबाद की खुशबू देवी उसकी रिश्ते में 'बुआ' है। महिला होने का फायदा उठाकर झारखंड-प. बंगाल से शराब लाकर जमुई, झाझा, गिद्धौर, चकाई और मंझवे जैसे इलाकों में बेचा जाता था। हर खेप पर 2-5 हजार रुपये कमीशन मिलता था। रिसीवर स्थानीय तस्कर पुलिस देखकर बाइक छोड़ भागे,फरार तस्करों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज हो गई है।

(रिपोर्ट- कुंदन सिंह)

यह भी पढ़ें-

कोबरा के जहर की तस्करी के आरोप में 7 गिरफ्तार, एक एमएल की कीमत 90 लाख रुपये