A
Hindi News झारखण्ड Jharkhand Nagar Nikay Result 2026 : आज पार्षदों के नतीजे, जानिए कब होगा महापौर की किस्मत का फैसला

Jharkhand Nagar Nikay Result 2026 : आज पार्षदों के नतीजे, जानिए कब होगा महापौर की किस्मत का फैसला

Jharkhand Nagar Nikay Result 2026 : झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणाम आज घोषित हो रहे हैं। राज्य में कुल 1309 टेबलों पर गिनती हो रही है।

Jharkhand Nagar Nikay Result 2026, Jharkhand Municipal Election, Jharkhand Municipal Election Result- India TV Hindi Image Source : FREEPIK झारखंड नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2026.

Jharkhand Nagar Nikay Result 2026 : झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 के परिणाम आज 27 फरवरी 2026 को घोषित हो रहे हैं। 23 फरवरी 2026 को 48 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान हुआ था, जिसमें 9 नगर निगम, 19 नगर परिषद और 20 नगर पंचायत शामिल हैं। कुल मतदाताओं में से लगभग 61.84% वोटिंग हुई। वहीं, रांची में सबसे कम (लगभग 43%) और सरायकेला में सबसे ज्यादा (75%+) मतदान दर्ज हुआ। आज सुबह 8 बजे से पार्षदों के लिए चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चाक—चौबंद होने का भी ध्यान रखा गया है। 

झारखंड में ​नगर निकाय चुनाव कैसे हुए  

झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 पूरी तरह से बैलेट पेपर (मतपत्र) से हुए थे। यह एक बड़ा बदलाव था, क्योंकि पिछले कई चुनावों (2013 से) में EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का इस्तेमाल होता आ रहा था। राज्य निर्वाचन आयोग ने EVM की कमी और अन्य तकनीकी/व्यवस्थागत कारणों से बैलेट पेपर पर फैसला लिया। यह 18 साल बाद बैलेट पेपर की वापसी थी (पिछली बार 2000 के दशक में हुआ था)। कुछ राजनीतिक दलों ने EVM की मांग की थी और बैलेट पेपर पर सवाल उठाए थे, लेकिन आयोग ने बैलेट पेपर ही चुना।

कब आएंगे नतीजे 

मेयर/अध्यक्ष पद के लिए 562 प्रत्याशी और वार्ड पार्षदों के लिए 5562 प्रत्याशी (कुल लगभग 6118) मैदान में थे। बताया जा रहा है कि, गिनती रात 8 बजे तक चल सकती है और शुरुआती रुझान 10 बजे के आसपास आने शुरू होंगे। दावा है कि, सबसे पहले हजारीबाग, गोड्डा और पाकुड़ जैसे छोटे निकायों के रिजल्ट आएंगे। गौरतलब है कि, आज पार्षदों के नतीजे आएंगे और महापौर की किस्मत का फैसला कल होगा। 

कहां चुने जा रहे हैं मेयर

बता दें कि रांची, धनबाद, जमशेदपुर (मानगो/आदित्यपुर), हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह , चास (बोकारो), मेदिनीनगर (पलामू), देवघर, आदि जगहों पर मेयर चुने जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें -
मुंबई पुलिस का क्रिएटिव अंदाज! वायरल Monkey की फोटो यूज कर जारी किया हेल्पलाइन नंबर; यूजर्स को पसंद आया आ​इडिया

Punch बंदर तो सुपरस्टार बन गया! एक झलक पाने को जापान के Zoo में उमड़ी भीड़; बड़े-बड़ों का स्टारडम पड़ गया फीका