A
Hindi News झारखण्ड दो भाइयों ने दंपति और उसके बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, बताया- पिता की मौत का लिया बदला

दो भाइयों ने दंपति और उसके बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, बताया- पिता की मौत का लिया बदला

जादू टोना के शक में एक दंपति और उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi Image Source : PEXELS.COM प्रतीकात्मक फोटो

झारखंड के पलामू जिले में पिछले सप्ताह हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। परिवार के तीन सदस्यों की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपी को गिरफ्तार किया, दोनों सगे भाई हैं। यह मामला पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुसडी गांव का है। 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक दंपति और उनके जवान बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। पिछले हफ्ते हुई इस वारदात के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल था।

क्यों की थी हत्या?

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रमोद भुइयां (26 वर्ष) और रवींद्र भुइयां (30 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपियों ने बताया कि उन्हें गहरा संदेह था कि पीड़ित परिवार जादू-टोना करता था। आरोपियों का मानना था कि उनके पिता की हाल ही में हुई मौत के पीछे इसी परिवार का हाथ था। उन्होंने अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया। जांच अधिकारी ने बताया दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है।

भूमि विवाद में शख्स की पीटकर हत्या

एक अन्य खबर में, झारखंड के साहिबगंज जिले में भूमि विवाद को लेकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्तिक मंडल की मौत के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण सरफराजगंज इलाके के कटहलबाड़ी भट्टा गांव में हुई, जब दो पड़ोसियों के बीच जमीन विवाद के कारण झड़प हुई।

ये भी पढ़ें-

कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की की फ्लाइट की फुल इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन से निकली चिंगारी

बिट्टू विवाद पर BJP ने उतारी सिख नेताओं की फौज, बोले- राहुल गांधी ने हमेशा अपमान किया