1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. आसमान में दिखा इंजन से निकलता धुआं, यात्रियों की अटकी सांसें, काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे विमान की कोलकाता में आपात लैंडिंग

आसमान में दिखा इंजन से निकलता धुआं, यात्रियों की अटकी सांसें, काठमांडू से इस्तांबुल जा रहे विमान की कोलकाता में आपात लैंडिंग

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 04, 2026 04:10 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 05:10 pm IST

Turkish Plane Emergency Landing: काठमांडू से इंस्ताबुल जा रही तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन से चिंगारी निकलने के बाद उसे कोलकाता एयरपोर्ट पर आपातकालीन तरीके से लैंड करना पड़ा। इस प्लेन में 236 यात्री सवार थे।

Kolkata Airport Emergency Landing- India TV Hindi
कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की के विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई है। Image Source : ANI

Kolkata Airport Emergency Landing: पश्चिम बंगाल के कोलकाता एयरपोर्ट पर तुर्की की फ्लाइट की फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। ये फ्लाइट काठमांडू से इस्तांबुल जा रही थी। कोलकाता हवाई अड्डे पर तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट 727 की फुल इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। फ्लाइट के कैप्टन ने कोलकाता एटीसी को दाहिने इंजन में संभावित आग की खबर दी थी। ये फ्लाइट दोपहर 2:49 बजे कोलकाता एनएससीबीआई एयरपोर्ट पर पहुंची, जिसमें 236 यात्री सवार थे।

इंजन में चिंगारी दिखने पर इमरजेंसी लैंडिंग

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि विमान इस वक्त कोलकाता एयरपोर्ट पर है। उसका निरीक्षण जारी है। बताया जा रहा है कि तुर्की एयरलाइंस के विमान के इंजन में चिंगारी दिखने के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

काठमांडू से इस्तांबुल जा रही थी फ्लाइट

तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट 727 काठमांडू से इस्तांबुल के लिए रवाना हुई थी। तभी पायलट ने कोलकाता के आसमान में इंजन में चिंगारी देखी। फिर पायलट ने तुरंत कोलकाता एटीसी से संपर्क किया और हरी झंडी मिलने पर फ्लाइट ने आपातकालीन लैंडिंग की। फिलहाल विमान की मरम्मत चल रही है और यात्री इंतजार कर रहे हैं।

एक दिन पहले ही मुंबई में टकराए थे प्लेन

इससे पहले मुंबई से भी मंगलवार को विमानों से जुड़ी बड़ी खबर आई थी। यहां एअर इंडिया और इंडिगो की 2 फ्लाइट के पंखों के किनारे एक-दूसरे से आपस में टकरा गए थे। इसके बाद दोनों फ्लाइट्स को जांच के लिए खड़ा कर दिया गया था। यह घटना तब हुई जब एअर इंडिया का विमान एयरपोर्ट से रवाना हो रहा था और इंडिगो की फ्लाइट लैंड हो रही थी।

एयर इंडिया की फ्लाइट को हुआ नुकसान

गौरतलब है कि मुंबई एयरपोर्ट पर समानांतर रनवे हैं। दोनों ही फ्लाइट एयरबस ए320 थे। एअर इंडिया के प्रवक्ता के मुताबिक, 3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट AI2732 में देरी हुई थी, क्योंकि निर्धारित विमान टेकऑफ होने से पहले टैक्सीवे पर इंतजार के दौरान एक अन्य फ्लाइट के संपर्क में आ गया था। दोनों फ्लाइट्स के पंखों के किनारे टकराने से हमारी फ्लाइट के पंख के किनारे को नुकसान हुआ।

ये भी देखें- मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के विंग्स टकराए, मचा अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।