A
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. दुर्गा पूजा मनाने के लिए बेंगलुरु से पति के साथ घर आ रही थी प्रेग्नेंट महिला, ट्रेन में हो गई मौत

दुर्गा पूजा मनाने के लिए बेंगलुरु से पति के साथ घर आ रही थी प्रेग्नेंट महिला, ट्रेन में हो गई मौत

दुर्गा पूजा में परिजनों के साथ समय बिताने के लिए धनेश्वर कुमार अपनी गर्भवती पत्नी सोनी को लेकर चतरा जा रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई जिससे पूरा परिवार टूट गया है।

रेलवे स्टेशन (फाइल...- India TV Hindi
Image Source : PTI रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)

रांची: ट्रेन में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को बुधवार को हटिया रेलवे स्टेशन पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला की पहचान 29 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है, जो अपने पति धनेश्वर कुमार भुइयां के साथ एसएमवीटी बेंगलुरु-हटिया साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन से बेंगलुरु से हटिया जा रही थी।

दुर्गा पूजा में परिजनों के साथ समय बिताना चाहते थे दोनों

सोनी देवी अपने पति धनेश्वर कुमार भुइंया के साथ बेंगलुरु–हटिया साप्ताहिक एक्सप्रेस से घर लौट रही थी। धनेश्वर बेंगलुरु में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। दुर्गा पूजा में परिजनों के साथ समय बिताने के लिए वह पत्नी को लेकर चतरा जा रहा था। लेकिन इस घटना से पूरा परिवार टूट गया है।

राउरकेला रेलवे स्टेशन पर बिगड़ी तबीयत

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पति-पत्नी बेंगलुरु-हटिया साप्ताहिक एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। महिला 4 महीने की गर्भवती थी। बुधवार सुबह जब ट्रेन राउरकेला रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो महिला ने पेट दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने मेडिकल हेल्प के लिए रेलवे से संपर्क किया और बानो रेलवे स्टेशन पर महिला की मेडिकल जांच की गई। जब ट्रेन हटिया स्टेशन पर पहुंची तो उसके पति ने उसे जगाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठी। घबराए पति ने तुरंत रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेलवे के डॉक्टरों ने महिला की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।’’ 

गांव में पसरा मातम

महिला के पति ने राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) हटिया के अधिकारियों को बताया कि उसकी पत्नी चार महीने की गर्भवती थी। उसने बताया कि वह कर्नाटक में प्रवासी मजदूर के रूप में काम करता था। वह चतरा जिले के मयूर हंड थानाक्षेत्र के कदगावां के रहने वाला है। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

राजस्थान की मेडिकल छात्रा की बांग्लादेश में संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

मुंबई में रिटायर्ड एयरलाइन कर्मचारी ने पत्नी की हत्या की, लंबे अर्से से अलग रह रहे थे दोनों