1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. मुंबई में रिटायर्ड एयरलाइन कर्मचारी ने पत्नी की हत्या की, लंबे अर्से से अलग रह रहे थे दोनों

मुंबई में रिटायर्ड एयरलाइन कर्मचारी ने पत्नी की हत्या की, लंबे अर्से से अलग रह रहे थे दोनों

 Reported By: Saket Rai Edited By: Niraj Kumar
 Published : Sep 28, 2025 11:07 pm IST,  Updated : Sep 29, 2025 12:12 am IST

पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात राजीव पवई स्थित अपनी पत्नी के घर कुछ दस्तावेज़ लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर राजीव ने तकिये से दबाकर शालिनी की हत्या कर दी।

Crime- India TV Hindi
अपराध Image Source : INDIA TV

मुंबई:  मुंबई के पवई इलाके में 60 वर्षीय सेवानिवृत्त एयरलाइन कर्मचारी ने अपनी अलग रह रही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम राजीव चंद्रकांत लाला है, जबकि मृतका का नाम शालिनी देवी है। वह 54 साल की थीं। दोनों की शादी साल 1993 में हुई थी, लेकिन घरेलू विवादों के चलते वे 1995 से अलग रह रहे थे।

कहासुनी के बाद दबाया गला

पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात राजीव पवई स्थित अपनी पत्नी के घर कुछ दस्तावेज़ लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई और गुस्से में आकर राजीव ने तकिये से दबाकर शालिनी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से चला गया लेकिन मोबाइल फोन और कार की चाबियां मौके पर ही छोड़ गया। यही सबूत पुलिस को आरोपी तक पहुंचाने में मददगार साबित हुए।

डीसीपी ने बताई ये बात

डीसीपी दत्ता किशन नलावडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की पूरी वजह और वारदात के दौरान हुई घटनाओं की कड़ी को जोड़ा जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।