A
  1. Hindi News
  2. झारखण्ड
  3. जमशेदपुर में रेलवे कर्मी की हत्या, बागबेड़ा लॉबी गेट पर बाइक सवारों ने मार दी गोली

जमशेदपुर में रेलवे कर्मी की हत्या, बागबेड़ा लॉबी गेट पर बाइक सवारों ने मार दी गोली

जमशेदपुर में बागबेड़ा थाना क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां रेलवे लॉबी गेट के पास रविवार देर रात एक रेलवे कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक जीके मीणा आदित्यपुर का निवासी था और रेलवे से जुड़े कार्यों के साथ-साथ जमीन कारोबार में भी सक्रिय था।

घटनास्थल पर पहुंची...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे लॉबी गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने एक रेलवे कर्मचारी को गोली मार दी। बाइक सवार दो अपराधियों ने अचानक फायरिंग की, जिसमें कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटनास्थल से एक खोखा बरामद

सूचना मिलते ही सिटी एसपी ललित मीणा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद हुआ है, जिससे साफ है कि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे।

जमीन कारोबार में भी सक्रिय था रेलवे कर्मी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक जीके मीणा आदित्यपुर का निवासी था और रेलवे से जुड़े कार्यों के साथ-साथ जमीन कारोबार में भी सक्रिय था। बताया जा रहा है कि रेलवे पार्किंग में समतलीकरण का काम भी उसके जिम्मे था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

घटना के पीछे आपसी रंजिश या कारोबार से जुड़ा विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया है।

(रिपोर्ट- गंगाधर पांडे)

यह भी पढ़ें-

'4 गर्लफ्रेंड, कोई फीलिंग नहीं', 12 पेज के सुसाइड नोट में युवती ने बताया कैसे मंगेतर ने मरने के लिए किया मजबूर

IRS अफसर की बेटी से रेप और उसकी हत्या करने वाला दरिंदा निकला 'Sexaholic', हुए ये बड़े खुलासे