बॉलीलुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने 'दम लगाकर हईसा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन तब से आज तक उन्हें देखें तो उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस बार वह अपने ब्राइडल फोटोशूट से धमाल मचा रही हैं।
भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की है। हर एक तस्वीर में वह दुल्हन के गेटअप में नजर आ रही हैं। फेमिना वेडिंग टाइम्स के अगस्त अंक के लिए यह शूट किया गया था।
भूमि दुल्हन के अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। जहां एक तस्वीर में भूमि ने डिज़ाइनर रितु कुमार द्वारा डिज़ाइन किए हुए पिंक और गोल्डन कलर का लहंगा पहना। इस लुक में वह येलो कलर के फूलों के बीच बैठी नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए भूमि ने लिखा, 'दिलों की रानी'
भूमि के मेकअप की बात करें तो वो लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक के साथ ब्लू कलर का आईलाइनर के साथ छोटी सी बिंदी लगाएं हुए नजर आ रही हैं।