1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कियारा आडवाणी का लेटेस्ट फोटोशूट में दिखा बोल्ड अवतार, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ड्रेस में लगीं खूबसूरत

कियारा आडवाणी का लेटेस्ट फोटोशूट में दिखा बोल्ड अवतार, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ड्रेस में लगीं खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 01, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 02:33 pm IST

हाल में ही कियारा ने Hello मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया। उनकी ये बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।

Kiara Advani- India TV Hindi
Kiara Advani Image Source : INSTRAGRAM

31 जुलाई को जहां कियारा आडवाणी से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। जून में रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस में अब भी धमाल मचा रही हैं। इस फिल्म में कियारा आडवाणी के साथ शाहिद कपूर हैं। इस फिल्म में कियारा बहुत ही सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। लेकिन वास्तव में वह काफी ग्लैमरस है। इस बात का उदाहरण है लेटेस्ट फोटोशूट।  

हाल में ही कियारा ने Hello मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया। उनकी ये बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।

कियारा के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए आउटफिट्स पहने।

पहले लुक में कियारा ने प्लेन प्लीटेड स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना हुआ था। जिसमें आगे की तरफ से कटआउट डिटेलिंग थी। इस लुक के साथ कियारा ने हैवी ज्वैलरी के साथ सटल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयर ओपन किया हुआ था।

kiara advani
kiara advani

वहीं दूसरे लुक की बात करें तो कियारा ने मनीष का ही डिजाइन किया हुआ फ्रिल लहंगे के साथ ब्रालेट ब्लाउज पहना हुआ था। मेकअप की बात करें तो वो सटल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और हैवी चोकर पहने हुए नजर आईं।

kiara advani
kiara advani

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही कियारा ने इंडियन कूट्योर वीक 2019 के ओपनिंग शो में रैंप वॉक की थी। यहां वे डिजाइनर अमित अग्रवाल के खूबसूरत रेड लहंगे में नजर आईं थीं।

कियारा के वर्कफ्रंट की बात तो वह गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं। जिसमें करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ के अलावा अक्षय कुमार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल