Akash Ambani Shloka Mehta Reception: आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की 9 मार्च को शाही शादी के बाद 10 मार्च को भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया गया। जिसमें नामी हस्तियों ने शिरकत की। जिसमें बॉलीवुड से लेकर बिजनैसमैन, राजनितिक लोगों के साथ-साथ खेल जगत के लोग भी शामिल हुए। लेकिन हर किसी के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षिक किया।
akash ambani shloka mehta reception
इस खास मौके में पूरी महफिल रेखा ने अपनी ओर खींच ली। वह ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में कहर ढा रहा थीं। भारी साड़ी के साथ उन्होंने गले में सेट डाल रखा था। हाथों में भरी चूड़िया, कानों में बड़े ईयररिंग और मांग टीके में वो बेहद खूबसूरत लग रह थीं।
akash ambani shloka mehta reception
मलाइका अरोड़ा 45 साल की उम्र में काफी यंग नजर आ रही थी। उन्होंने इस खास मौके में लहंगा पहना हुआ था। Seema Khan द्वारा डिजाइन किए हुए इस लाइट पीच कलर के लहंगे में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। इसके साथ उन्होंने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ होवी डायमंड चोकर पहना हुआ था। इस लुक में वह काफी हॉट नजर आ रही थी।