संतरे का करें यूं इस्तेमाल और पाएं बेदाग और निखरी त्वचा
संतरे का करें यूं इस्तेमाल और पाएं बेदाग और निखरी त्वचा
India TV Lifestyle Desk
Published : Aug 22, 2017 04:48 pm IST, Updated : Aug 22, 2017 04:49 pm IST
हम आपको ऐसा उपाय बता रहे है। जो कि आपके किचन में ही मौजूद है। जी हां संतरे के इस्तेमाल से आपक टैनिंग की समस्या से तो निजात पाएंगे ही इसके साथ ही आपको ग्लोइंग स्किन भी मिलेगी। संतरे में भरपूर मात्रा में ऐसे गुण पाएं जाते है। जानिए इन फायदों के बारें..
Image Source : ptiorange face pack
संतरे के रस में सिट्रिक एसिड होता है, जो प्राकृतिक रूप से ब्लीचिंग का काम करता है। अगर आप चाहे तो संतरे के जूस को आइस ट्रे में फ्रीज कर सकती हैं और बाद में फ्रेश लुक के लिए इसे चेहरे पर लगा सकती है।
आप संतरे का गुदा भी चेहरे पर मल सकती हैं। टैनिंग के असर को कम करने के लिए ऐसा नियमित रूप से करें।
संतरे के सत्व से युक्त चेहरे पर लगाए जाने वाले अच्छी कंपनी के सौंदर्य उत्पाद का इस्तेमाल करें। संतरे के छिल्के में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। यह प्राकृतिक क्लिंजर का काम करता है, जबकि शहद त्वचा में निखार लाता है।