Anushka Sharma Latest Photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी लंबे समय से फिल्मों से दूरी बना रखी हैं लेकिन वह किसी न किसी इवेंट या फिर अपने पति और भारतीय कप्तान विराट कोहली के साथ नज़र आ जाती हैं। लेकिन इस बार वो अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक के कारण सुर्खियों में छा गई हैं जिनसे नजर हटाना मुश्किल है।
हाल में ही एक इवेंट में अनुष्का ग्रीन कलर की साड़ी पहने हुए नजर आईं थीं। इस फ्लोरल साड़ी के उन्होंने साथ खूबसूरत हैवी झुमके पहने थे। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
वाइफ के बर्थडे पर निक जोनस से बनवा डाला 3 लाख का केक, वही प्रियंका चोपड़ा ने भी खर्च कर डाले अपने लुक पर इतने रुपए
वहीं इस फोटोशूट की बात करें तो अनुष्का ने फिल्मफेयर की मैगजीन के लिए यह फोटोशूट कराया है। जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है।
अनुष्का की पहली तस्वीर की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का शार्ट लैदर जंपशूट पहना था। जिसके साथ उन्होंने चॉकलेटी ब्राउन का ओवर कोट पहना था। यह खूबसूरत आउटफिट Allia Al Rufai के कलेक्शन में से एक है। इस लुक के साथ अनुष्का ने लाइट मेकअप, बोल्ड स्नोकी आइज और न्यूड लिपस्टिक साथ ह्लके कर्ल हेयर स्टाइल रखा था।
दूसरी तस्वीर में वह एक चेयर में ग्लैमरस अवतार में बैठी हुई नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने यैलो कलर की शार्ट ड्रेस के साथ थाई हाई बूट्स पहने हुए हैं। इस लुक में भी मेकअप पहले जैसा ही है। यह खूबसूरत आउटफिट Allia Al Rufai के कलेक्शन में से एक है।