1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. वाइफ के बर्थडे पर निक जोनस से बनवा डाला 3 लाख का केक, वही प्रियंका चोपड़ा ने भी खर्च कर डाले अपने लुक पर इतने रुपए

वाइफ के बर्थडे पर निक जोनस से बनवा डाला 3 लाख का केक, वही प्रियंका चोपड़ा ने भी खर्च कर डाले अपने लुक पर इतने रुपए

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 30, 2019 10:07 am IST,  Updated : Jul 30, 2019 10:12 am IST

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मनाया और बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुई थीं। बर्थडे केक की कीमत आपके होश उड़ा सकती है। वहीं प्रियंका ने अपने लुक पर भी लाखों रुपए खर्च किए। खुद ही देख लें।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra Image Source : INSTRAGRAM

प्रियंका चोपड़ा ने 16 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन शानदार तरीके से सेलिबेट किया था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी। वहीं प्रियंका के पति निक जोनस से अपनी पत्नी का बर्थडे खास तरीके से बनाने के लिए एक मल्टीलेयर्ड केक बनवाया था। ये केक उनके बर्थडे ड्रेस से मैच कर रहा था। लेकिन आपको शायद ही ये बात पता हो कि नार्मल से दिखने वाले इस केक की कीमत लाखों में है। वहीं इस केक से भी ज्यादा मंहगा प्रियंका ने छोटा सा बैग है।

 पिंकविला के अनुसार, इस केक को मियामी के डिवाइन डेविकेसीज केक्स (divine delicacies cakes ) ने बनाया था। जिसका ऑर्डर अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने दिया था। उन्होंने ही आइडिया दिया था कि इसे रेड और गोल्डन कलर में इस तरह बनाया जाए।

पति निक जोनस और पपी डायना के साथ ब्लैक कलर की ट्रांसपेरेंट मैक्सी ड्रेस में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, देखें तस्वीरें

पिंकविला ने केक आर्टिस्ट का हवाला देते हुए बताया है, 'इस दिन प्रियंका (Priyanka Chopra) लाल रेड ड्रेस पहनने वाली थी और उन्हें गोल्ड डिटेल्स बहुत पसंद है, इसलिए निक केक को रेड और गोल्ड में चाहते थे।'

ये 24 कैरेट गोल्ड से बना हुआ है। इस बारे में  खुद डिवाइन डेविकेसीज केक्स ने अपने इंस्ट्राग्राम में बताया है।

प्रियंका चोपड़ा के वह 7 लुक्स जिनकी देश ही नहीं विदेश में भी हुई खूब चर्चा

उनके अनुसार इस केक को फाइनल टच देने में 24 घंटे लगे थे। वहीं अब इस शानदार केक की कीमत की बात करें तो यह पूरे 5000$ यानी कि करीब 3 लाख 450 हजार रुपए का था।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे के दिन रेड ड्रेस के साथ क्रिस्टल क्लच कैरी किया था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्रियंका ने रेड लिपस्टिक के साथ हूप ईयरिंग्स और मैटेलिक हील्स पहनी थी। इसके साथ बर्थ डे गर्ल का हेयरबैंड पहना हुआ था।

16Arlington mini dress, priyanka
16Arlington mini dress

आपको बता दें कि प्रियंका की मिनी ड्रेस 16Arlington के कलेक्शन की है। जिसकी कीमत 55,100.00 रुपए है।

Seductress Crystal Lipstick Clutch Bag
Seductress Crystal Lipstick Clutch Bag

वहीं प्रियंका ने लिपस्टिक के शेप का क्लच लिया हुआ था जो कि  Judith Leiber Couture के कलेक्शन का Seductress Crystal Lipstick Clutch Bag था। इसकी कीमत  $5,495.00  यानी करीब 3 लाख 77 हजार 890 रुपए है। ये प्रियंका के बर्थडे केक से भी ज्यादा महंगा है।

 jest jewels  birthday headband
 jest jewels  birthday headband

वहीं प्रियंका ने खूबसूरत सा हेयरबैंड लगाया हुआ था। वह jest jewels के कलेक्शन का है। जिसकी कीमत 20$ यानी करीब 1 हजार 375 रुपए है।

अब आप समझ सकते है कि प्रियंका ने अपने बर्थडे पर अपने लुक पर कितने लाख खर्च किए।

प्रिंयका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक करने वाली है। वह सोनाली बोस निर्देशित 'द स्काई इज पिंक' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आएगी।

लंदन में एक से बढ़ एक साड़ी लुक में नजर आईं नीना गुप्ता, यूजर्स ने कहा- पटाखा

मलाइका अरोड़ा डीप नेक ड्रेस और बिकिनी में आईं नजर, देखें मालदीव वेकेशन की लेटेस्ट तस्वीरें

साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल अग्रवाल एयरपोर्ट पर नो मेकअप लुक में आईं नजर, तस्वीरें देखते ही आप भी हो जाएगे फैन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल