1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Happy Birthday Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के वह 7 लुक्स जिनकी देश ही नहीं विदेश में भी हुई खूब चर्चा

Happy Birthday Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा के वह 7 लुक्स जिनकी देश ही नहीं विदेश में भी हुई खूब चर्चा

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 18, 2019 09:50 am IST,  Updated : Jul 18, 2019 09:50 am IST

Happy Birthday Priyanka chopra: प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है जो कि वेस्टर्न लुक में तो हॉट नजर ही आती है बल्कि ट्रेडिशनल अवतार में भी वह कम हॉट नहीं लगती है। इसी कारण उनके कई ऐसे लुक्स से जिन्होंने पूरी दुनिया में खूब वाहवाही लूटी।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra Image Source : INSTRAGRAM

Priyanka Chopra Best Lookss: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक दुनिया भर में नाम चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 18 जुलाई को 37वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अभिनय से दुनिया को अपना कायल बना चुकीं हैं। देसी गर्ल का तमगा उन्हें यूं ही नहीं मिला बल्कि अपने फैशन सेंस से दुनिया भर में एक अलग ही पहचान बना लीं। वह हर एक लुक में इतनी ज्यादा बिंदास नजर आती है कि हर कोई उनकी तारीफ करें बिना नहीं रह पाता है। इसी कारण आज काफी लोग उनके फैशन सेंस के दीवाने है।

प्रियंका बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री है जो कि वेस्टर्न लुक में तो हॉट नजर ही आती है बल्कि ट्रेडिशनल अवतार में भी वह कम हॉट नहीं लगती है। उन्हें यह बात अच्छी तरीके से पता है कि कब, कहा और क्या पहनना है। इसी कारण उनके कई ऐसे लुक्स से जिन्होंने पूरी दुनिया में खूब वाहवाही लूटी।

मेट गाला 2019 (Met Gala 2019 )की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एकलौती अभिनेत्री थी। जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेशी मीडिया में कब्जा किया। हर कोई उनके लुक की काफी तारीफ कर रहा था। लेकिन इस लुक के कारण उन्हें ट्रोल भी किया था।

प्रियंका का ये लुक मेट गाला के लिए एक दम फिट था। इस लुक के लिए उन्होंने वेस्टर्न आउटफिट्स पहना लेकिन माथे में एक छोटी सी बिंदी लगाकर उन्होंने भारतीय संस्कृति से भी जोड़ दिया था। जो कि काबिले तारीफ था।

जहां एक ओर उन्होंने मेट गाला में अपने लुक से हर किसी को अतरज में डाल दिया तो वहीं कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes 2019)में अपने खूबसूरत और प्रिंसेस लुक से हर किसी का दिल जीत लिया।

उन्होंने इस फेस्टिवल में व्हाइट कलर के गाउन पहनकर शुरुआत की। जिसमें वह किसी राजकुमारी से कम नजर नहीं आ रही थी। इस लुक ने भी कई सुर्खियों बटोरी।

कांस में प्रियंका कई लुक्स में नजर आईं। लेकिन इस ब्लैक -सिल्वर आउटफिट्स में हर किसी को उन्होंने दीवाना बना दिया था।

प्रियंका इस शीर ट्रांसपेरेंट ड्रेस में काफी हॉट लगी थी। इस लुक में उनकी काफी तारीप की गई थी।

ऑस्कर अवार्ड्स (Oscar Awards) में प्रियंका व्हाइट कलर का खूबसूरत गाउन पहनकर नजर आई थी। उनके इस लुक को लोगों को काफी इंप्रेस किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही अपने फोटोशूट से कोहराम मचा दिया था। जी हां यूएस की एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया था। जिसमें वह साड़ी पहनकर बोल्ड अवतार में नजर आईं, लेकिन बिना ब्लाउज की साड़ी के कारण वह काफी ट्रोल हो गईं। लेकिन उन्होंने इंटरनेशनल लेवल में एक अलग ही कदम रखा था। उन्होंने फैशन डिजाइनर तरुण तहललानी के कलेक्शन की साड़ी पहनी थी।

प्रियंका चोपड़ा का ये लुक काफी वायरल हुआ था। लेकिन इस लुक के कारण उन्हें ट्रोल का भी शिकार होना पड़ा था।

मेट गाला 2018 में वह अपने इस लुक के कारण भी काफी सुर्खियों में छाई रहती थी।

ये भी पढ़ें-

Happy Birthday Priyanka Chopra: बिना किसी डाइट के यूं खुद को फिट रखती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानें उनका वर्कआउट रूटीन

आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर मां सोनी राजदान के साथ स्टाइलिश अंदाज में हुईं स्पॉट, Tracksuit से कई गुना मंहगा ले रखा बैग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल