1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Happy Birthday Priyanka Chopra: बिना किसी डाइट के यूं खुद को फिट रखती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानें उनका वर्कआउट रूटीन

Happy Birthday Priyanka Chopra: बिना किसी डाइट के यूं खुद को फिट रखती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानें उनका वर्कआउट रूटीन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 18, 2019 09:06 am IST,  Updated : Jul 18, 2019 09:06 am IST

Happy birthday priyanka chopra: प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग, फैशन सेंस के साथ-साथ फिटनेस के लिए जानी जाती है। डानें आखिर क्या है उनकी फिटनेस का राज़।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra

Priyanka Chopra Fitness Secret: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। वह एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्होंने अपने काम से देश की नहीं बल्कि विदेश में भी अलग पहचान बना ली है। वह आज के समय में हर लड़की के लिए मिसाल बन चुकी है। वह अपनी एक्टिंग, फैशन सेंस के साथ-साथ फिटनेस के लिए जानी जाती है। डानें आखिर क्या है उनकी फिटनेस का राज़।

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'मैं अपनी बॉडी की बात कभी नहीं मानती हूं। बल्कि मेरा शरीर मेरी बात सुनता है।' मैं अपने अनुसार डाइट लेना पसंद करती हूं। वह मानती है कि उनका मेटाबॉलिज्म बहुत ही अच्छा है। लेकिन वह वर्कआउट में पूरा ध्यान देती हैं।

Priyanka chopra
Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा फिटनेस मंत्र

प्रियंका इस बात को मानती है कि वह वर्कआउट वदन कम करने के लिए नहीं बल्कि फिट रहने के लिए करती हैं। वह खुद को फिटनेस फ्रीक नहीं मानती है। वह रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। जिससे कि उनकी बॉडी शेप में रहने के साथ-साथ टोंड रहे। वह जब भी एक्सरसाइज करती हैं तो वह 45 से 1 घंटे ही करती हैं।

प्रियंका योग करने के साथ-साथ कार्डियो करती है। जिसमें ट्रेडमिल, स्प्रिंट आदि शामिल है।

Priyanka chopra
Priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा डाइट प्लान

प्रियंका ने एक इटंरव्यू में बताया था कि वास्तव में वह कोई स्पेशल डाइट प्लान फॉलो नहीं करती है। में दिमाग में ऐसा कुछ नहीं चलता है कि यह खाने से मेरा वजन बढ़ेगा। बल्कि जो मन होता है वो मैं खाती हूं। जब मेरा मन होता तब में सलाद, प्रोटीन वाले फूड्स, सूप लेना शुरु कर देती है। अगर मैं महसूस करती हूं अब मेरी बॉडी का शेप बहुत ही अच्छा है तो में चीजबर्गन या फिर पिज्जा खाने लगती हूं।

वह अपने नियमित भोजन से प्यार करती हैं, जिसमें रोटी, सूप, दाल, सलाद और बहुत सारे फल शामिल हैं। इसके अलावा, वह अपनी हाइड्रेटेड त्वचा और शरीर के लिए एक दिन में न्यूनतम 10 गिलास पानी पीती हैं।   

प्रियंका अधिकरत घर के बने खाने के बजाय बाहर का खाना पसंद करती हैं। इसके साथ ही खुद को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना खूब तरह चीजें खाती हैं।

ये भी पढ़ें-

Happy Birthday Katrina: खुद को फिट खने के लिए कटरीना कैफ हैं क्रेजी, जानें उनका डाइट प्लान और वर्कआउट रूटीन

उर्वशी रौतेला की टोन्ड बॉडी और खूबसूरती का ये है राज़, सामने आया वीडियो

Monsoon Care For Diabetes: मानसून के मौसम में डायबिटीज के मरीज यूं रखें अपना ख्याल, नहीं बाद में पड़ेगा पछताना

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल