1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर बनाएं मसूर दाल की टिक्की, ब्रेकफास्ट के लिए है टेस्टी एंड हेल्दी ऑप्शन, नोट करें रेसिपी

घर पर बनाएं मसूर दाल की टिक्की, ब्रेकफास्ट के लिए है टेस्टी एंड हेल्दी ऑप्शन, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 05, 2026 06:00 am IST,  Updated : Nov 05, 2026 06:00 am IST

अगर आप ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन सर्च कर रहे हैं तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। यहां मसूर दाल टिक्की की आसान सी रेसिपी दी गई है। फटाफट नोट करें रेसिपी।

घर पर बनाएं मसूर दाल की टिक्की, ब्रेकफास्ट के लिए है टेस्टी एंड हेल्दी ऑप्शन, नोट करें रेसिपी- India TV Hindi
घर पर बनाएं मसूर दाल की टिक्की, ब्रेकफास्ट के लिए है टेस्टी एंड हेल्दी ऑप्शन, नोट करें रेसिपी Image Source : INDIA TV

जैसे जैसे सर्दियां नजदीक आ रही है वैसे वैसे चटपटा खाने की क्रेविंग लोगों की बढ़ती जा रही है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक हर वक्त कुछ न कुछ चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में ज्यादातर लोग पराठे खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके साथ ही ये सेहत के लिहाज से भी बेनिफिशियल है। हम यहां जिस डिश की बात कर रहे हैं उसका नाम है मसूर दाल की टिक्की। इसे बनाना बेहद आसान है। यहां हम आपके लिए इसकी आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

  • मसूर दाल (साबुत या लाल मसूर): 1 कप (भीगोई और उबली हुई)
  • उबले हुए आलू: 2 मध्यम आकार के (मैश किए हुए)
  • प्यार: 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च: 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार)
  • हल्दी पाउडर (1/2 छोटा चम्मच)
  • गरम मसाला (1/2 छोटा चम्मच)
  • अमचूर पाउडर या चाट मसाला (1 छोटा चम्मच)
  • नमक 
  • बाइंडिंग के लिए: 2-3 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या भुना हुआ बेसन
  • सेकने या तलने के लिए: तेल या घी

बनाने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले मसूर दाल को अच्छी तरह धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद इसे हल्का नमक डालकर उबाल लें, ताकि दाल गल जाए लेकिन बहुत ज्यादा मैशी न हो। दाल का सारा एक्सट्रा पानी निकाल दें।

स्टेप 2: इसके बाद एक बड़े बाउल में उबली हुई मसूर दाल और उबले हुए मैश किए हुए आलू डालें। अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरा धनिया मिलाएं।

स्टेप 3: इसके बाद मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, चाट मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। क्रिस्पी टेक्सचर और अच्छी बाइंडिंग के लिए इसमें ब्रेड क्रम्ब्स या भुना हुआ बेसन मिलाएं। सभी सामग्री को हाथों से अच्छी तरह मिलाते हुए एक डो की तरह तैयार कर लें।

स्टेप 4: अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं, मिश्रण से थोड़ा सा हिस्सा लें और उसे गोल आकार देकर हथेलियों के बीच दबाकर टिक्की का शेप दें। इसी तरह सभी मिश्रण से टिक्की तैयार कर लें।

स्टेप 5: अब एक नॉन-स्टिक पैन या तवे को मध्यम आंच पर गरम करें और उस पर थोड़ा तेल या घी लगाएं। टिक्कियों को पैन में रखें और दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक मध्यम आंच पर अच्छी तरह सेक लें।

स्टेप 6: आपकी गरमा-गरम, क्रिस्पी और हेल्दी मसूर दाल की टिक्की तैयार है। इसे हरी धनिया-पुदीने की चटनी, इमली की खट्टी-मीठी चटनी या अपनी मनपसंद सॉस के साथ सुबह के नाश्ते में सर्व करें। यह स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल।