रेखा ने एक बार फिर लूटी पूरी लाइमलाइट, Rising Star 3 रियलिटी शो में बिखेरा खूबसूरती का जलवा
बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपना दीवाना बना देती है। हाल में ही वह रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार'(Rising Star) में पहुंची।

रेखा ने रियलिटी शो में 'इन आंखो की मस्ती' गाने के साथ एंट्री की। हर कोई उनक स्वागत तालियों के साथ किया।
रियलिटी शो में रेखा ने कंटेस्टेंट्स को खास मशवरे भी दिए। यकीनन ही रेखा की मौजूदगी ने राइजिंग स्टार 3 के सेट पर चार चांद लगाए। रेखा ने शो में पहली बार अपना पूरा नाम लिया और अपने नाम का मतलब भी बताया। रेखा पिछले सीजन में भी बतौर गेस्ट शो में पहुची थीं। तब भी शो में धमाल मचा था।
कंगना रनौत इस मेक्सी ड्रेस के कारण हो गई हैं ट्रोल, लेकिन इस सिंपल सी ड्रेस की कीमत उड़ा देंगी होश