Cannes 2019: सोनम कपूर का तीसरा लुक आया सामने, क्वीन के लुक में बरपा रही हैं कहर
Cannes 2019: सोनम कपूर का तीसरा लुक आया सामने, क्वीन के लुक में बरपा रही हैं कहर
India TV Lifestyle Desk
Published : May 21, 2019 03:27 pm IST, Updated : May 21, 2019 05:41 pm IST
कांस की इस लिस्ट में बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का नाम भी शामिल हो गया। सोनम कपूर के 3 लुक सामने आ गए है
Image Source : INSTRAGRAMSonam kapoor
Cannes 2019: कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 2019) में इस बार कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपने जबरदस्त लुक्स से धमाल मचा दिया है। अभी तक कंगना रनौत, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, हुमा कुरैशी, डायना पेटी, मल्लिका शेरावत और ऐश्वर्या राय अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकी है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का नाम भी शामिल हो गया। सोनम कपूर के 3 लुक सामने आ गए है। जिसमें वह किसी परी से कम नहीं लग रही है। वह चोपार्ड पार्टी में बिल्कुल एक क्वीन की तरह नजर आईं।
सोनम का चोपार्ड पार्टी का लुक काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने डिजाइनर अबु जानी संदीप खोंसला के के आउटफिट्स को चुना। सोनम कपूर ने सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी। जिसमें जूड़ा बनया हुआ था।
इसी के साथ वो गले में चोखर पहने हुईं थी। कलाई में उन्होंने ड्रेस मेटेरियल पीसेज ही पहने थे। इसके अलावा ज्वैलरी में उन्होंने कुछ नहीं पहना था।
प्रेस मीट के लिए सोनम ने वॉयलेट कलर का गाउन चुना। ये गाउन एली साब के कलेक्शन से था। इस गाउन में बो लगा हुआ था।