बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पहली एनिवर्सरी गोल्डन टेंपल और तिरुपति में दर्शन करके मनाया था। जिसमें दोनों स्टार्स ने अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया था। जहां दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह गोल्डन टेंपल सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन से पहनकर पंहुचे थे। अभी ये तस्वीरें सोशल मीडिया से हटी नहीं कि दीपिका का नया लुक सामने आ गया है। जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल अवतार में स्पॉट हुई। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने रानी पिंक कलर का सलवार-सूट पहना हुआ था। इसके साथ ही कुर्ते में गोल्डन धागों से एंब्राइड्री की गई थी। इसके साथ ही मैचिंग पैंट और चुनरी कैरी की हुई हैं।
दीपिका ने इस लुक के साथ पिंक आईशाइडो के साथ मस्कारा और लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ लोअर मेसी पौनीटेल के साथ अपने लुक को पूरा किया।
ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न हर एक लुक में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह दिखे हैं बेस्ट, देखें कुछ चुनिंदा तस्वीरें
दीपिका यह बात अच्छी तरह से जानती है कि कब किस लुक में बेस्ट लगना है। यह रानी पिंक कलर उनकी खूबसूरती को कई ओर गुना बढ़ा रहा है।