बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी शानदार एक्टिंग ही नहीं बल्कि स्टाइल स्टैटमेंट के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका हर एक लुक लोगों को इंस्पायर करता है। इन दिनों दीपिका पादुकोण अपकमिंग फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। दीपिका पादुकोण वेस्टर्न ही नहीं ट्रेडिशनल अवातर में भी कहर बरपाती हुई नजर आ जाती हैं। हाल में ही रिलायंस के एक इवेंट में उन्होंने अपने साड़ी लुक से हर के होश उड़ा दिए।
दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन की खूबसूरत डार्क ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहने हुए नजर आईं। जिसमें गोल्डन चौड़ा बॉर्डर था। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का फुल स्लीव्स हाई नेक फ्लोरल ब्लाउज पहना।
सब्यसाची मुखर्जी नहीं बल्कि इस कलेक्शन का ब्राइडल लहंगा पहनकर दुल्हन बनीं मोना सिंह, देखें तस्वीरें
इस लुक के साथ दीपिका ने हैवी ब्लैक स्मोकी आइज, थिक आइब्रो, न्यूड लिप के साथ मेसी लो बन हेयरस्टाइल में बनाया हुआ था।
इस लुक के साथ दीपिका ने सब्यसाची के कलेक्शन की हैवी ज्वैलरी कैरी की। इस लुक में दीपिका पादुकोण बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।
सब्यासाची के इस कलेक्शन में दीपिका पादुकोण पहली बार नजर नहीं आईं है। इससे पहले मैचिंग साड़ी में वह एक इवेंट में नजर आ चुकी हैँ।
दरअसल बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा उनके पिता प्रकाश पादुकोण को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस खास मौके में भी दीपिका पादुकोण ने अपने साड़ी लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया था।
दीपिका पादुकोण ने इस खास मौके में पीच कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी थी। जिसमें गोल्डन चौड़ा बॉर्डर था। जिसके साथ उन्होंने हाफ-स्लीव्स मैचिंग ब्लाउज पहना था।
इस लुक के साथ दीपिका ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ लोअर बन बनया हुआ था। इस लुक में भी दीपिका बेहद शानदार नजर आईं थी। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थी।