1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सब्यसाची मुखर्जी नहीं बल्कि इस कलेक्शन का ब्राइडल लहंगा पहनकर दुल्हन बनीं मोना सिंह, देखें तस्वीरें

सब्यसाची मुखर्जी नहीं बल्कि इस कलेक्शन का ब्राइडल लहंगा पहनकर दुल्हन बनीं मोना सिंह, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2019 08:04 am IST,  Updated : Dec 29, 2019 08:07 am IST

मोना सिंह का ब्राइडल लुक आते ही लोगों का कहना है कि उन्होंने सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन को पहना। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने दूसरे के कलेक्शन से अपना लुक चुना।

Mona singh- India TV Hindi
Mona singh

टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह ने 27 दिसंबर 2019 को साउथ के इनवेस्टमेंट बैंकर बॉयफ्रेंड श्याम गोपालन से पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। मोना सिंह लाल रंग के लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया में उनके लहंगे के कलर को देखकर  हर कोई उन्होंने प्रियंका चोपड़ा औप बबिता फोगाट के लहंगे से कंपेयर कर रहा है। सोशल मीडिया में फैंस का कहना है कि उन्होंने भी प्रियंका से प्रेरित होकर फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन से खूबसूरत लहंगा पहना। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने सब्यसाची नहीं बल्कि दूसरे कलेक्शन से अपने लुक को चुना। 

मोना के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने रेड कलर का खूबसूरत लहंगा पहना। इस लुक के साथ मोना ने लाइट मेकअप, रेड लिपस्टिक के साथ जरकन नेकपीस और मैचिंग मांगबेदी और ईयररिंग्स पहने। इस लुक के साथ मोना से छोटी सी लाल बिंदी लगाई जो उनके खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही थी। 

मलाइका अरोड़ा मैटेलिक स्लिट गाउन में नजर आईं बेहद स्टनिंग, देखें तस्वीरेंं

मोना इस ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। अब बात करें तो एक्ट्रेस ने किस कलेक्शन का लहंगा पहना तो आपको बता दें कि उन्होंने 'Kalki Fashion'कलेक्शन से यह बेहतरीन लहंगा पहना। इन तस्वीरों के कल्कि ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इस लहंगे की इंब्राइड्री के बारे में काफी बारीकी से बताया है। 

मोना सिंह की शादी काफी प्राइवेट थी। जिसमें गौरव गेरा सहित कुछ फैमिली मेंबर और दोस्त शामिल हुए। 

आपको बता दें कि मोना सिंह के पति श्याम गोपालन की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी से तलाक हो तुका है। जिनसे 10 साल बेटा भी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल