दीपिका पादुकोण की ग्रीन रेट्रो लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल, फैंस बोले- प्रियंका को दे रही हैं टक्कर
दीपिका पादुकोण की ग्रीन रेट्रो लुक में तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल, फैंस बोले- प्रियंका को दे रही हैं टक्कर
India TV Lifestyle Desk
Published : Jun 20, 2019 10:57 am IST, Updated : Jun 20, 2019 11:21 am IST
दीपिका पादुकोण इन दिनों हमेशा अपने लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा दिए।
Image Source : INSTRAGRAMDeepika padukone
नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण इन दिनों हमेशा अपने लुक के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह बुधवार को ही लंदन से वापस लौटी है। जहां पर वह पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी थी। वहीं बुधवार की शाम मुंबई में हुए ग्राजिया मिलेनियल अवॉर्ड्स 2019 में उन्होंने खूबसूरती के जलवे बिखेरे। उनके इस लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
छपाक एक्ट्रेस दीपिका के लुक की बात करें तो वह इस इवेंट में रैट्रो लुक में नजर आईं। उन्होंने ग्रीन कलर के आउटफिट्स को चुना।
जो कि Ashi Studio के कलेक्शन में से एक है।
दीपिका ने इस लुक के साथ हैवी ईयररिंग्स पहनी। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो दीपिका ने बालों को ग्रीन रिबन से बांध रखा था। दीपिका पादुकोण के इस एवरग्रीन लुक को देख कर उनके तमाम फैन्स काफी प्रभावित हो रहे हैं। दीपिका के इस लुक की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाली है। जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभाती नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ एक्टर विक्रांत मेसी दिखेंगे। फिल्म में दीपिका ने अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। यह फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।