1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दुल्हन बनीं ग्लैमरस सांसद नुसरत जहां, लाल रंग के लहंगे में बिखेरा खूबसूरती का जलवा, देखें खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो

दुल्हन बनीं ग्लैमरस सांसद नुसरत जहां, लाल रंग के लहंगे में बिखेरा खूबसूरती का जलवा, देखें खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 20, 2019 10:25 am IST,  Updated : Jun 20, 2019 10:25 am IST

बांग्ला फिल्मों की सबसे फेमस अभिनेत्री और पश्चिम बंगाल के बशीरघाट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ 19 जून को साते फेरे लिए। जिसकी तस्वीरें सामने आ गई है।

Nusrat jahan- India TV Hindi
Nusrat jahan

नई दिल्ली: बांग्ला फिल्मों की सबसे फेमस अभिनेत्री और पश्चिम बंगाल के बशीरघाट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ 19 जून को साते फेरे लिए। जिसकी तस्वीरें सामने आ गई है।

नुसरत जहां दुल्हन के अवतार में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। नुसरत के लुक की बात करें तो वह गोल्जन और रेड कलर के लहंगे में नजर आईं। जो कि फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन में से एक है।

नुसरत ने इस लुक के साथ गोल्डन ज्वैलरी कैरी की। वह हाथों में गोल्डन कलीरे के साथ लाइट मेकअप और रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुी थी। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

वहीं उनके पति निखिल जैन क्रीन कलर के शेरवानी में नजर आएं। वह भी काफी हैंडसम नजर आ रहे थें।

बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों से नुसरत के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे थे। इस दौरान मेंहदी पार्टी और एक यॉट पार्टी का आयोजन किया गया। यह शादी बेहद निजी तरीके से की गई थी और इसमें नुसरत और निखिल के परिवार के अलावा केवल कुछ नजदीकी मित्र ही शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि नुसरत की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई है।

बता दें कि निखिल जैन और नुसरत जहां की मुलाकात पिछले साल दुर्गा पूजा के दौरान हुई थी। उसके बाद से दोनों की मुलाकात का सिलसिला बढ़ता गया। जल्द ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए और शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल