अमरूद की पत्तियां दिलाएंगी सिर्फ 30 मिनट में टूटते बालों से निजात
अमरूद की पत्तियां दिलाएंगी सिर्फ 30 मिनट में टूटते बालों से निजात
India TV Lifestyle Desk
Published : Feb 17, 2017 03:34 pm IST, Updated : Feb 21, 2017 03:28 pm IST
जिस तरह अमरुद हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है। उसी तरह इसकी पत्तियां भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसके इस्तेमाल कर आप अपने बालों को घना बनाने के साथ-साथ टूटने से बचा सकते है। इसके साथ ही आपके बालों में चमक, लंबे भी बनाएगा। जानिए कैसे...
Guava Leaves
सबसे पहले अमरूद की पत्तियां लें। इसके बाद एक बड़े पैन में पानी भरकर बॉयल करें। साथ ही इसमें पत्तियां डाल देँ। इसके बाद इसे कम से कम 20 मिनट तक पकाएं। जब कर कि पानी खत्म न हो जाएं। इसे बाद इसे ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद इसे किसी चीज में भर लें। जिससे कि इसका इस्तेमाल आगे चलकर कर कें। इसे आप कमरे के तापमान में आसानी से रख सकते है।
जब भी आप नहाने जा रही हो उससे कुछ घंटे पहले इसे अपने बालों की स्कल्प में लगाकर मसाज करें और छोड़ दें। इसे बाद साफ पानी से धो लें। अगर आप रात को सोने से पहले लगाएं तो शॉवर कैप लगाकर सो जाएं। सुबह उठते ही बालों को जरुर धो लें।