चेहरे पर पिंपल या मुंहासे निकलना एक आम बात है। आमतौर पर ये समस्या लड़कियों को ज्यादा होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें से सबसे मुख्य कारण है गलत खान-पान, खराब लाइफस्टाइल या हॉर्मोनल इंबैलेंस। पिंपल्स चेहरे की रौनक को खत्म कर देते हैं। अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स निकलते हैं, तो एक बात का हमेशा ध्यान रखिए कि इन्हें कभी भी हाथ से टच ना करें। या फिर कभी भी इन्हें फोड़ें नहीं क्योंकि ऐसा करने से आपके चेहरे पर निशान पड़ सकता है। अगर आपको पिंपल्स की प्रॉबल है तो घबराएं नहीं क्योंकि आप इन्हें घर में मौजूद चीजों से भी दूर कर सकते हैं। यहां जानिए कुछ आसान घरेलू नुस्खे जिन्हें अपनाने से आप पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं।
Image Source : INSTAGRAM/baharatakul संतरे का छिलका
संतरे के छिलके
सबसे पहले अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं ताकि चेहरे के पोर्स खुल सकें। इसके बाद संतरे के छिलके को पिंपल्स पर लगाएं। ऐसा एक घंटे तक करते रहें। संतरे के छिलके में मौजूद विटमिन सी आपके पिंपल्स को ठीक करने में मदद करेगा।
शहद और दालचीनी
शहद और दालचीनी दोनों में एंटी इंफ्लामेट्री, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो पिंपल के साथ-साथ पोर्स और एक्ने की समस्या से भी निजात दिला देते हैं। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच शहद में एक चमम्च दालचीनी पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे साफ चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। कपीब 10-15 मिनट तक लगा रहने के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।
टी ट्री ऑयल
इस ऑयल में शक्तिशाली एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। जो पिंपल को हटाने में मदद करते है। इसके लिए 1 पार्ट टी ट्री ऑयल में 9 पार्ट पानी मिक्स कर लें। इसके बाद इसे प्रभावित जगह पर लगा लें। अगर जरूरी हैं तो आप मॉश्चराइजर भी लगा सकते हैं। इसे आप रोजाना 1-2 बार जरूर लगाए।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सूजन कम करने के साथ जलने और घावों को ठीक करने में मजदद करता है। इसके साथ ही यह पिंपल्स से आसानी से निजात दिला देता है। इसके लिए एलोवेरा जेल को मॉश्चराइजर की तरह स्किन में अच्छी तरह लगा लें। इसे दिन में 1-2 बार इस्तेमाल करे।
Image Source : INSTAGRAM/baharatakul सेब का सिरका
सेब का सिरका
सेब के सिरका में कार्बनिक अम्ल होता है जो पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है। लेकिन इसे लगाने से पहले जान लें कि इसके कारण त्वचा पर जलन या फिर जल सकती है, इसलिए इसका उपयोग सावधानी से किया जाना चाहिए। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 भाग सेब के सिरका में 3 भाग पानी मिला लें। इसके बाद कॉटन बॉल की मदद से इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। करीब 4-5 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से धो लें।
Latest Lifestyle News