1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं जेनेलिया डिसूजा, देखें स्टनिंग तस्वीरें

गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं जेनेलिया डिसूजा, देखें स्टनिंग तस्वीरें

 Written By: Shivani Singh
 Published : Feb 05, 2021 11:11 am IST,  Updated : Feb 05, 2021 12:43 pm IST

बीते गुरुवार को हुए प्रो म्यूजिक लीग के इवेंट में जेनेलिया डिसूजा काफी स्टनिंग अवतार में नजर आईं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में शेयर की।

गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन...- India TV Hindi
गोल्डन ऑफ शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं जेनेलिया डिसूजा, देखें स्टनिंग तस्वीरें Image Source : INSTAGRAM/GENELIAD

बॉलीवुड अभिनेत्री  जेनेलिया डिसूजा पर्दे में काफी समय से नजर नहीं आईं। लेकिन वह अपने लुक्स और फिटनेस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह पति रितेश देशमुख के साथ किसी न किसी इवेंट में नजर आ जाती हैं। बीते गुरुवार को हुए प्रो म्यूजिक लीग के इवेंट में वह काफी स्टनिंग अवतार में नजर आईं। जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में शेयर की। 

जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरे शेयर की। जिसमें वह किसी सोनपरी से कम नहीं लग रही हैं।

थाई स्लिट गाउन में ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं ऋद्धा कपूर, अथिया शेट्टी ने किया प्यारा सा कमेंट

जेनेलिया के लुक की बात करें तो उन्होंने  फैशन डिजाइनर निखिल और शांतनु के कलेक्शन से ऑफ शोल्डर गोल्डन कलर का गाउन कैरी किया। जिसमें हैवी इंब्राइड्री की गई हैं। 

इस लुक के साथ जेनेलिया ने ज्वैलरी में खूबसूरत ईयररिंग्स के साथ हाथों में मैचिंग रिंग पहनी। 

बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा ने कराया ब्राइडल फोटोशूट, लहंगे में नजर आईं खूबसूरत

जेनेलिया के मेकअप की बात करें तो हमेशा की तरह इस बार भी मिनिमल मेकअप के साथ स्मोकी आइज और पीच कलर की लिपस्टिक लगाई। इसके साथ ही बालों को बीच से पार्ट करते हुए ओपन रखा। 

जेनेलिया इस लुक में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

जेनेलिया डिसूजा के वर्कफ्रंट की बात करे बॉलीवुड के साथ कई साउथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब वह जल्दी ही वेब सीरिज में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस 'कोड M' के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म में डेब्यू करने जा रही हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल