बालों की देखभाल करना और उन्हें जरूरी पोषण देना बहुत जरूरी होता है। ऐसा ना करने पर बाल कमजोर हो जाते हैं। दोमुंहे बाल, रूखे या बेजान बाल किसी को भी पसंद नहीं होते। खासकर दोमुंहे बाल होने पर ज्यादातर लोग आपको अपने बालों में ट्रिमिंग कराने या बाल कटवाने की सलाह देते हैं। लेकिन, अगर आपको ऐसा करने का मन ना हो तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे पहले ये समझना जरूरी है कि दोमुंहे बाल क्या होते हैं?
Image Source : INSTAGRAM/nurulsalonHAIR SPLIT ENDS
क्या होते हैं दोमुंहे बाल?
बालों के ऊपर एक प्रोटेक्टिव लेयर होती है। जब इस लेयर को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचता है तब बाल बेजान दिखने लगते हैं। अगर इस कंडीशन में बालों की देखभाल ना की जाए तो ये लंबे समय तक बनी रहती है। जिसके चलते बाल परमानेंट डैमेज हो जाते हैं। इससे बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। इसी समस्या को दोमुंहे बालों का होना भी कहते हैं।
दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के 5 घरेलू नुस्खे
Image Source : INSTAGRAM/wildflower_aromaticsCASTOR OIL
एलोवेरा पेस्ट और कैस्टर ऑइल
दोमुंहे बालों को ठीक करने के लिए आप एलोवेरा और कैस्टर ऑइल लगा सकते हैं। सबसे पहले 3 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें 2 चम्मच कैस्टर ऑइल यानी अरंडी का तेल मिला लें। इन दोनों चीजों को तब तक मिलाते रहें, जब तक कि एक गाढ़ा पेस्ट ना बन जाए। तैयार किए गए पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में और बालों के ऊपर दोमुंहे जहां जहां पर हैं वहां पर लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें फिर शैंपू कर लें। ऐसा करने से दोमुंहे बालों की समस्या ठीक हो सकती है।
आंवला पल्प
दोमुंहे और रूखे बालों को सुंदर और स्मूद बनाने के लिए आप आंवला पल्प का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए 5 से 6 आंवले लेकर इन्हें एक कटोरी पानी के साथ 20 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म करें। जब आंवले सॉफ्ट हो जाएं तो इसे पानी से निकाल लें और इसका बीज निकालकर अलग कर दें। अब बचे हुए आंवले के गूदे को अच्छी तरह मैश करके पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट में 3 से 4 चम्मच दूध मिलाकर स्मूद क्रीमी पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। कम से कम 40 मिनट के लिए यह पेस्ट बालों पर लगा रहने दें। ऐसा करने से दोमुंहे बाल सॉफ्ट हो जाएंगे।
Image Source : INSTAGRAM/wildflower_aromaticsBANANA PASTE
केले का मास्क
पका हुआ केला लेकर उसे दही, शहद और नींबू के साथ मिलाकर हेयर पैक तैयार करें। इसके लिए आप सबसे पहले केले को छीलकर मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद और इतनी ही दही मिलाएं। इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लेकर अंत तक अच्छी तरह से लगाएं और कम से कम 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद शैंपू कर लें। इससे आपको फायदा हो सकता है।
यहां बताए गए सभी तरीके को आप हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर अपनाएं। इससे आपको समय पर रिजल्ट मिल सकता है। हालांकि तीन से चार बार ये तरीके अपनाना पूरी तरह सुरक्षित है।
Latest Lifestyle News