बेजान बालों से पाना हैं छुटकारा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, पाएं लंबे-घने और रेशमी बाल
बेजान बालों से पाना हैं छुटकारा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, पाएं लंबे-घने और रेशमी बाल
India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 02, 2020 02:47 pm IST, Updated : Nov 02, 2020 02:47 pm IST
आपको बता दें कि यह हेयर पैक नैचुरल तरीके से आपको बालों को कंडीशनर करेगा। इसके साथ ही पीएच के लेवल को नॉर्मल करने के साछ डैमेज बालों को सही करने में मदद करेगा।
Image Source : INSTAGRAM/ KLASSY MISSYबेजान बालों से पाना हैं तो छुटकारा तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, पाएं लंबे-घने और रेशमी बाल
आज के समय में खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और गलत खानपान के कारण बालों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बाल बेजान, रूखे और डैमेज नजर आने लगे है। इस समस्या से निजात पाने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते है। तरह-तरह के शैंपू, हेयर ऑयल, कंडीशनर जैसी कई हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहे तो महंगे सके महंगे प्रोडक्ट्स में पैसे बर्बाद करने बजाय घर पर बना ये हेयरपैक लगा सकते हैं। इससे बाल स्वस्थ, मजबूत और चमकदार बनते हैं। जानिए कैसे करें इस्तेमाल।
आपको बता दें कि यह हेयर पैक नैचुरल तरीके से आपको बालों को कंडीशनर करेगा। इसके साथ ही पीएच के लेवल को नॉर्मल करने के साछ डैमेज बालों को सही करने में मदद करेगा।
हरा रंग वाली मेहंदी लें। इसके बाद इसमें कॉफी और गुनगुना पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और ढ़ककर रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद और 2 बड़े चम्मच दही मिलाएं। इसके बाद इसे बालों पर लगाएं। करीब 30 मिनट के लिए बालों में लगा रहने के बाद शैंपू कर लें। सप्ताह में 1 बार या माह में 2 बार इस पैक का उपयोग करने से आपके बाल स्वस्थ , रेशमी और मजबूत होंगे।