India TV Lifestyle Desk Published : Nov 26, 2019 04:29 pm IST, Updated : Nov 26, 2019 04:29 pm IST
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टागाम में कुछ तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
Janhvi kapoor
बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी एक्टिंग से ज्यादा फिटनेस और लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। इन दिनों जाह्नवी तपूर कार्तिक आर्यन और लक्ष्य के साथ 'दोस्ताना 2' की शूटिंग में बिजी है। लेकिन उन्होंने अपने इंस्टागाम में कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों में जाहन्वी कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने नियॉन लाइम टर्टलनेक क्रॉप टॉप के साथ व्हाइट कलर की पेंसिल स्कर्ट पहनी हुई हैं।
जाह्नवी ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, ग्लोसी पिंक लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ है। वहीं स्टनिंग हील्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया।