1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कजिन नयनतारा कोठारी के शादी फंक्शन में डिजाइनर साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं ईशा अंबानी, देखें तस्वीरें

कजिन नयनतारा कोठारी के शादी फंक्शन में डिजाइनर साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं ईशा अंबानी, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 12, 2019 09:39 am IST,  Updated : Nov 12, 2019 09:39 am IST

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी अपने कजिन की शादी फंक्शन में खूबसूरत अंदाज में आईं नजर। इस खूबसूरत साड़ी में दिखी बेहतर। 

isha ambani- India TV Hindi
isha ambani

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी सबसे स्टाइलिश बिजनेसवुमेन में एक मानी जाती हैं। डीवा यह बात अच्छी तरह से जानती हैं कि कब, कैसे ट्रेडिशनल अवतार में सबसे खूबसूरत नजर आना है। ऐसे में बात अगर किसी शादी की हो तो ईशा अंबानी के लुक्स देखने लायक होते है। इन दिनों मुकेश अंबानी की भांजी नयनतारा की शादी से संबंधित रस्में चल रही हैं। जिसमें ईशा अंबानी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। 

ईशा अंबानी के लुक की बात करें तो उन्होंने हाथ से बनी हुई लेवेंडर कलर की एंब्राइडेड फ्रेंच लेस वाली साड़ी पहनी। जिसे फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है। 

इस खूबसूरत साड़ी के साथ शानदार बेल्ट से उनकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा रही हैं। 

इस लुक के साथ ईशा ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ है। वहीं डायमंड ज्वैलरी में नेकपीस और ईयररिंग्स के साथ हाथों में खूबसूरत कंगन से अपने लुक को पूरा किया। 

बता दें कि ईशा अंबानी को स्टाइल एमी पटेल ने दी है। वहीं मेकअप वर्धन नायक ने किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल