जाह्नवी कपूर एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल अवतार में आईं नजर, देखें तस्वीरें
जाह्ववी कपूर अपनी मां श्रीदेवी की प्रेयर मीट से वापस आ गई हैं। बीती रात एयरपोर्ट पर ट्रेडिशनल अवतार में वो काफी अलग नजर आ रही थीं।

जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी गुंजन सक्सेना की बायोपिक 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।
जाह्नवी कपूर इस फिल्म के अलावा दोस्ताना 2 में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के अलावा जाह्नवी कपूर नेशनल अवॉर्ड विनर राजकुमार राव के साथ रूही-आफ्जा में नजर आने वाली हैं।