1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर कूल अंदाज से जीता हर किसी का दिल, देखे तस्वीरें

दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर कूल अंदाज से जीता हर किसी का दिल, देखे तस्वीरें

 Published : Mar 04, 2020 07:45 am IST,  Updated : Mar 04, 2020 10:07 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर डार्क ग्रीन कलर आउटफिट्स में नजर आईं। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। देखें तस्वीरें।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone Image Source : YOGEN SHAH

दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की स्टाइलिश और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है। वो अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। जब बात फैशन की आती है तो दीपिका कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। यह बात दीपिका ने अपने लेटेस्ट लुक से साफ कर दी है। 

बीती रात दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर स्टनिंग अंदाज में नजर आईं। दीपिका के लुक की बात करें तो डीवा ने डार्क ग्रीन कलर के टॉप के साथ मैचिंग पैंट और जैकेट पहना हुआ था।  

Deepika Padukone
Deepika Padukone

एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को कर्ली करके ओपन किया गुआ था। दीपिका ने इस लुक के साथ कूल सनग्लासेस के साथ ब्लैक हील्स से अपने लुक को पूरा किया। 

Deepika Padukone
Deepika Padukone

Paris fashion week 2020, deepika padukone
Image Source : INSTRAGRAMParis fashion week 2020

दीपिका पादुकोण पेरिस फैशन वीक 2020 में शामिल होने गई हैं। उन्होंने फैशन वीक की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर लगाई हैं। पहले कहा जा रहा था कि कोरोना वायरस के कारण उन्होंने फैशन वीक में जाना कैंसिल कर दिया है।

'सूर्यवंशी' के ट्रेलर लॉन्च में ऑरेंज कलर की ड्रेस में स्टनिंग दिखीं कटरीना कैफ, देखें तस्वीरें

Deepika Padukone
Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में विक्रांत मैसी के साथ नजर आ चुकी हैं। अब वह कबीर सिंह की स्पोर्ट ड्रामा फिल्म '83' में पति रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म साल 1983 में भारतीय टीम द्वारा जीते गए वर्ल्ड कप मैच के ऊपर है। इसमें रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी।  

दीपिका पादुकोण ब्लैक कलर के हूडेड पैंटसूट के कारण हो गई ट्रोल, यूजर्स ने कहा-डिजास्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल