1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दीपिका पादुकोण सुबह 6 बजे वर्कआउट के साथ 'लुंगी डांस' करती आईं नजर, देखें वीडियो

दीपिका पादुकोण सुबह 6 बजे वर्कआउट के साथ 'लुंगी डांस' करती आईं नजर, देखें वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 02, 2020 11:56 am IST,  Updated : Mar 02, 2020 11:56 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का वर्कआउट करके हुए एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह रोप एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं।

Deepika padukone- India TV Hindi
Deepika padukone Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ टोन्ड बॉडी के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों के साथ-साथ जिम में घंटो पसीना बहाने के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। दीपिका पादुकोण के वर्कआउट के कई वीडियो सोशल मीडिया में शेयर होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह वर्कआउट के साथ डांस भी करती नजर आईं। 

दरअसल दीपिका पादुकोण की फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। अस वीडियो में दीपिका रस्सी से एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही है। इसी बीत पीछे खड़ी  दीपिका की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गाना 'लुंगी डास' में ट्रेनर यास्मीन अचानक डांस करने लगती हैं। 

दीपिका पादुकोण ने जैसे ही ट्रेनर को देखा वैसे ही वह हंसते हुए ट्रेनर के साथ डांस करने लगती हैं।  

इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्रेनर यास्मीन ने लिखा है-,'वीकेंड मोटिवेशन! मजे करना भी जरूरी है। दीपिका पादुकोण कड़ी मेहनत और साथ ही मजे करने का सटीक मिलाप है। 6 बजे की सुबह यादगार बना दी।'

दीपिका सहित कई सेलिब्रेटीज ने इस बात को माना है कि योग न केवल आपके शरीर को टोन करने में आपकी मदद करता है, बल्कि यह डिटॉक्सिफिकेशन को भी सही करता है इसके साथ ही आपके शरीर की को एनर्जी से भरपूर रखता है। 

आपको बता दें कि दीपिका डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं। इस बारे में उन्होंने खुद की खुलासा किया था। दीपिका अपनी डाइट और एक्सरसाइज का बहुत अधिक ख्याल रखती हैं।

 शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत 40 किलो वजन उठाकर स्क्वाट्स करती आईं नजर, देखें वीडियो

दीपिका का फिटनेस सीक्रेट

दीपिका पादुकोण के दिन की शुरुआत सुबह 5:30 बजे से करती हैं। उठते ही दीपिका एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीती हैं या एक गिलास नींबू का जूस पीती हैं। दीपिका सुबह 6 बजे योग और फ्री हैंड एक्सरसाइज करती हैं। वह योग में सूर्य नमस्कार (10 चक्र), मार्जरी आसन (बिल्ली मुद्रा), सर्वांगासन (कंधे खड़े होना), वीरभद्र आसन (योद्धा मुद्रा), गहरी सांस लेना, प्राणायाम आदि करती है। इसके साथ दीपिका कभी-कभी जिम भी जाती हैं। 

89 किलो बनाम 63 किलो: सानिया मिर्जा ने इस तरह वर्कआउट करके 4 माह में किया 26 किलो वजन कम

दीपिका का डाइट
सुबह के नाश्‍ते में दीपिका दो अंडे, कम वसा वाला दूध या उपमा, इडली, डोसा का सेवन करती हैं। इसके साथ ही लंच में 2 चपाती, ग्रिल्ड मछली और ताज़ा सब्ज़ियां। वहीं डिनर में वह चपाती, सब्ज़ियां और हरा, ताज़ा सलाद।

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह रणवीर सिंह के साथ '83' में नजर आने वाली हैं। जहां कपिल देव की भूमिका में रणवीर सिंह नजर आएंगे तो वहीं उनकी पत्नी रोमी की भूमिका में दीपिका नजर आएंगी।  

Latest Health News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल