1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत 40 किलो वजन उठाकर स्क्वाट्स करती आईं नजर, देखें वीडियो

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत 40 किलो वजन उठाकर स्क्वाट्स करती आईं नजर, देखें वीडियो

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2020 01:33 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 01:33 pm IST

एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है जिसमें मीरा 40 किलो का वेट कंधे में उठा कर स्क्वाट्स करती हुई नजर आ रही हैं। 

mira rajput, shahid kapoor- India TV Hindi
mira rajput Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक शाहिद कपूर और मीरा राजपूत अधिकरतर मुंबई में जिम के बाहर स्पॉट हो जाते हैं। जहां शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग चंडीगढ़ में कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मीरा राजपूत अकेले की जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है जिसमें मीरा 40 किलो का वेट कंधे में उठा कर स्क्वाट्स करती हुई नजर आ रही हैं। 

वीडियो की बात करें तो मीरा प्रिंटेड जैगिंग के साथ ब्रालेंट पहने हुए नजर आ रही हैं। वह अपने ट्रेलर के निर्देशों का पालन करती हुई हैवी ड्यूटी स्क्वाट्स उठाती हुई नजर आ रही हैं।

 दरअसल मीरा के फिटनेस ट्रेलर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने वीडियो के ऊपर लिखा है, 'आज का टारगेट 40 किलोग्राम के वजन के साथ स्क्वाट्स। आप धीरे-धीरे इस टेक्निक में परफेक्शन लाने की कोशिश कर रही हैं। ये शानदार है। जल्द ही आप 60 किलोग्राम का वजन उठाने में सक्षम हो जाएंगी।'

साइलेंट किलर है हाइपरटेंशन, इन 5 फूड्स का सेवन करके करें तुरंत कंट्रोल

मीरा राजपूत सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। वह अधिकतर अपनी तस्वीरों के अलावा पति शाहिद कपूर और बच्चों के साथ शेयर करती है। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बेस्ट मदर मानी जाती हैं। इतना ही नहीं मदरहुड को लेकर वह अपने एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं। 

तेजी से करना चाहते है वजन कम तो फ्लैक्स सीड्स का करें यूं इस्तेमाल

वहीं शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल में ही शूटिंग के दौरान उनके होंठ में चोट लग गई थी। जिसके कारण उन्हें कई टांके लगवाने पड़े थे। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल