अगर आप सुबह के समय सोच रहे हैं कि ऐसा क्या बनाएं जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो और झटपट बनकर तैयार भी हो जाए तो आप मूंगफली की चाट रेसिपी बना सकते हैं।मूंगफली को उबालकर उसमें मन पसंद की सब्जियां, प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और नींबू का रस मिलाकर तैयार की जाती है। खास बता यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसका स्वाद इतना बढ़िया होता है कि हर कोई मांग कर खाएगा। तो चलिए नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी
मूंगफली चाट के लिए सामग्री
1 कप उबली हुई मूंगफली (1 घंटे तक पानी में भिगोई हुई), पानी, स्वादानुसार नमक, बारीक कटा हुआ खीरा (छोटा टुकड़ा), 1 चम्मच बारीक कटा हुआ प्याज़, बारीक कटी हरी मिर्च (स्वादानुसार), 1 मध्यम आकार का बारीक कटा टमाटर, थोड़ी बारीक कटी पत्तागोभी, थोड़े अनार के दाने, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर (स्वादानुसार), 2 चम्मच धनिया-पुदीना चटनी, 2 चम्मच इमली की चटनी, 1 नींबू का रस
सेव नमकीन
मूंगफली चाट बनाने की विधि
-
पहला स्टेप: मूंगफली चाट बनाने के लिए एक प्रेशर कुकर में 1 कप मूंगफली को डालें अब उसमें थोड़ा पानी और स्वादानुसार नमक डालें और मीडियम आंच पर 2 सीटी आने तक पकाएं। इस बात का ध्यान रखें कि मूंगफली को कुकर में डालने से पहले एक घंटे तक भिगोकर रखें।
-
दूसरा स्टेप: मूंगफली ठंडा होने पर, इसे एक मिक्सिंग बाउल में निकाल लें। और फिर उसमें बारीक कटा हुआ खीरा डालें। 1 चम्मच बारीक कटा हुआ प्याज़, टमाटर और बारीक कटी हरी मिर्च डालें। इसके बाद थोड़े अनार के दाने, थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया, थोड़े मोटे कटे पुदीने के पत्ते डालें।
-
तीसरा स्टेप: अब, उसके बाद मसाले मिला लें। 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्मच धनिया-पुदीना चटनी, 2 चम्मच इमली की चटनी और 1 नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं।
-
चौथा स्टेप: आखिर में सेव नमकीन डालें और फिर से मिलाएं। इसे सर्विंग प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ी सेव और पुदीने के पत्ते डालें। लीजिए, आपकी हेल्दी और टेस्टी उबली मूंगफली की चाट बनकर तैयार है