नीता अंबानी अपनी साड़ी, ज्वेलरी और लुक्स को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में अंबानी परिवार के गणेश उत्सव की अलग-अलग तस्वीरें सामने आईं, जब नीता अंबानी की साड़ियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस मौके पर नीता अंबानी और मुकेश अंबानी एक पावर कपल की तरह स्टाइलिश और खूबसूरत बेज और गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आए। लेटेस्ट फोटो में नीता अंबानी ने खूबसूरत बेज और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें बारीक कढ़ाई की गई है। उन्होंने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी के साथ कैरी किया है।
बेज ब्रोकेड साड़ी में दिखीं नीता अंबानी
गणेश उत्सव में अपनी साड़ियों और ज्वेलरी को लेकर इंटरनेट पर धूम मचाने के बाद, नीता अंबानी ने अपने कलेक्शन से बेज और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है। इस खूबसूरत साड़ी में बेज कलर को बेस रखा गया है, जिस पर गोल्डन धागों से बारीक कढ़ाई की गई है। ब्रोकेड वर्क के साथ चौड़े बॉर्डर ने साड़ी को और भी आकर्षक बनाया है। इसे लेस और फूलों की हाथ की कढ़ाई से खूबसूरती से सजाया गया है। नीता अंबानी ने इस साड़ी को पारंपरिक अंदाज में खुले पल्लू के साथ पहना है।

मुकेश अंबानी ने पहना मैचिंग ब्रोकेड कुर्ता सदरी
नीता अंबानी के साथ मुकेश अंबानी ने भी अपने लुक को मैच किया है। मुकेश अंबानी ने बेज कलर का मैचिंग ब्रोकेट सिल्क का कुर्ता, मैचिंग सदरी और पाजामा रहना है। ये लुक त्योहार के लिए बेस्ट है। जिसे आप अपने पार्टनर के साथ मैच कर सकते हैं। मुकेश अंबानी ने बूटी प्रिंट का कुर्ता और सदरी पहना है जिसे आप मैचिंग या किसी भी दूसरे कलर के साथ टीमअप कर सकते हैं।
डायमंड ज्वेलरी ने खींचा ध्यान
वहीं नीता अंबानी ने सिल्क की इस साड़ी को हाफ स्लीव्स के ब्लाउज के साथ पहना है। ब्लाउज में पारदर्शी नेट बेस पर सोने की बारीक कढ़ाई की गई है। इसके साथ डीप नेकलाइन पर डायमंड की चमकती ज्वेलरी पूरे लुक में चारचांद लगा रही है। उन्होंने अपने आलीशान कलेक्शन से हीरों से जड़ा एक शानदार हार पहना है जिसमें बीच में एक बड़ा चमकीला डायमंड पीस लगा है। इसके साथ मैचिंग डायमंड झुमके, एक बड़ी डायमंड रिंग और हीरों से सजी चूड़ियां पहनी हैं। साड़ी के साथ उन्होंने बारीक कढ़ाई वाला एक स्टाइलिश मिनी हैंडबैग लिया है जो उनके पूरे लुक को कंप्लीट कर रहा है।
नीता अंबानी का ग्लैमरस मिनिमल लुक
साड़ी के साथ नीता अंबानी ने सटल मेकअप, विंग्ड आईलाइनर, काजल, मस्कारा और शाइनी पिंक लिपस्टिक लगाई है। गालों पर ब्लशर और एक सुंदर बिंदी के साथ ग्लैमरस मिनिमल लुक कैरी किया है। उन्होंने हेयर स्टाइल में साइड पार्टिंग की है और हल्के वेवी कर्ल्स करते हुए खुला हेयरस्टाइल चुना।